Dr RK Patel MLA

Dr RK Patel MLA

Share

डॉ० आर के पटेल (विधायक 370 मड़ियाहूं जौनपुर)

Photos from Dr RK Patel MLA's post 14/06/2026

जनसेवा, सुशासन और संवेदनशीलता का संगम...

आज अपने मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा नोनरा में आयोजित "ग्राम चौपाल - प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत नव निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर गर्भवती माताओं को पोषणयुक्त सामग्री वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया। नवजात शिशुओं को स्नेहपूर्वक दूध पिलाकर एवं खिलौने भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही टीबी रोगियों को पोषण किट, पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ हेतु दवाओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों के साथ खिचड़ी सहभोज में सहभागी बनकर आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुनकर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

हमारा संकल्प है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हों।

जनता की सेवा ही हमारा परम धर्म है, और जनहित ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।

Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल MYogiAdityanath Ashish Patel Apna Dal-S

#मड़ियाहूँ_विधानसभा

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Bhadohi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Bhadohi
221401