CESCO

CESCO

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CESCO, Nonprofit Organization, Village/Beraspur, Post/Bairi Bisa, Bhadohi.

Photos from CESCO's post 31/05/2026

CESCO संस्था द्वारा चलाये जा रहे निःशुल्क मटका वितरण अभियान का समापन कल (30.05.26)गोपीगंज थाने में किया गया। भीषण गर्मी के दौरान आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया गया यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

इसी अवसर पर गोपीगंज थाना प्रभारी श्री शैलेश राय जी से भी मुलाकात हुई। संयोगवश कल उनका इस थाने में अंतिम कार्यदिवस था तथा उनका स्थानांतरण हो चुका है। सिस्को परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

जनसेवा और समाजहित के कार्यों में उनके सहयोग एवं सकारात्मक योगदान के लिए हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

सेवा ही हमारा संकल्प है।

#जनसेवा #मटका_वितरण_अभियान #गोपीगंज_थाना #शैलेश_राय #समाजसेवा

27/05/2026

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि दिनांक 27 से 30 मई के दौरान संभावित आँधी-तूफान, ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली से सतर्क रहें।

🌩️ खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
⚡ बिजली चमकने के समय पेड़ों, खुले मैदानों एवं बिजली के खंभों से दूर रहें।
👨‍👩‍👧 बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं का विशेष ध्यान रखें।
📢 प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सिस्को संस्था आप सभी से अपील करती है कि सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

🙏 सावधानी ही सुरक्षा है 🙏
— CESCO संस्था

Photos from CESCO's post 27/05/2026

(27.05.26)
CESCO संस्था द्वारा निःशुल्क मटका वितरण कार्यक्रम निरंतर जारी है।
इसी क्रम में आज के कुछ छायाचित्र प्रस्तुत हैं। 🙏

27/05/2026

भीषण गर्मी को देखते हुए CESCO संस्था द्वारा चलाया जा रहा निःशुल्क मटका वितरण अभियान निरंतर जारी है।
आज इस सेवा क्रम में मटकों की चौथी खेप आ चुकी है, जो विभिन्न स्थानों पर वितरण हेतु पूरी तरह तैयार है 🙏

#मुफ्त_प्याऊ #मटका_वितरण #जनसेवा #मानवता #गर्मी_से_राहत

26/05/2026

CESCO संस्था द्वारा आज ऊंच थाने में जनसेवा हेतु निःशुल्क मटका सेवा की व्यवस्था की गई।
भीषण गर्मी में राहगीरों, पुलिस कर्मियों एवं आम जनमानस को शीतल जल उपलब्ध कराने का यह छोटा सा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

हमारा यह सेवा कारवां आगे भी इसी तरह चलता रहेगा और विभिन्न स्थानों पर जनहित में ऐसे सेवा कार्य किए जाते रहेंगे।

“सेवा ही संकल्प, जनहित ही उद्देश्य।”

26/05/2026
Photos from CESCO's post 26/05/2026

गर्मी से राहत पहुँचाने के उद्देश्य से सिस्को संस्थान द्वारा निःशुल्क मटका वितरण कार्यक्रम लगातार जारी है।
विभिन्न स्थानों पर पुनः मटके रखवाए गए हैं ताकि राहगीरों, श्रमिक भाइयों एवं आमजन को शीतल पेयजल मिल सके।

सेवा का यह अभियान केवल एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला संकल्प है।
आगे भी इसी प्रकार जनहित में यह कार्य लगातार जारी रहेगा।

जनसेवा ही हमारा धर्म है। 🙏

#मुफ्त_प्याऊ #मटका_वितरण #जनसेवा #मानवता #गर्मी_से_राहत

24/05/2026

🚨 भीषण गर्मी को लेकर अत्यंत गंभीर चेतावनी 🚨

अगले 24 घंटों में बाँदा, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और वाराणसी सहित कई क्षेत्रों में भीषण लू (Heat Wave) चलने की अत्यधिक संभावना है।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि:
☀️ दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें
💧 अधिक से अधिक पानी पिएँ
🧢 सिर को ढककर रखें
👶 बच्चों और बुज़ुर्गों का विशेष ध्यान रखें
🚑 किसी भी परेशानी पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें

कृपया यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ ताकि सभी सतर्क और सुरक्षित रह सकें। 🙏

Photos from CESCO's post 24/05/2026

🌞 निःशुल्क प्याऊ सेवा 🌞

भीषण गर्मी को देखते हुए हमारी संस्था CESCO द्वारा अपने आसपास के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ एवं मटकों की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि राहगीरों एवं आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके। 🙏

यदि किसी चाय वाले बंधु, दुकानदार या सार्वजनिक स्थान पर पानी के मटके / प्याऊ की आवश्यकता हो, तो हमारी संस्था CESCO से संपर्क कर सकते हैं।
हम अपने नज़दीकी क्षेत्र में यथासंभव यह व्यवस्था पहुँचाने का पूरा प्रयास करेंगे। 🤝

आइए, इस गर्मी में मानव सेवा का छोटा सा संकल्प मिलकर निभाएँ। 💧

📍 क्षेत्र रेंज – गोपीगंज , जंगीगंज , सेमराध एवं आसपास
संपर्क हेतु इनबॉक्स करे

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Bhadohi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Village/Beraspur, Post/Bairi Bisa
Bhadohi
221303