My LIFE my RULES
एक लफ्ज़ उनको सुनाने के लिए, कितने अल्फ़ाज़ लिखे हमने ज़माने के लिए,
कभी दोनों की पसंद -नापसंद बेमेल हुई,
तो कभी आपके ही रंगों में रंगीन हुए..!
कभी बिना बात के ही बवाल हुआ,
तो कभी बवाल क्यूं हुआ इसी बात पर सवाल हुआ...!
कभी तकरार होने जैसा कुछ हुआ ही नहीं,
तो कभी खुलकर हंसने की वजह ही पता नहीं...!
कभी घूमने जाने को लेकर बहस हुई,
तो कभी एकांत में पल बिताने को दिल राज़ी हुआ...!
कभी खामोशी से घर वीरान हुआ,
तो कभी हँसी - ठहाकों से घर गुलज़ार हुआ...!
कभी बच्चे की परवरिश पर सवाल रहा,
तो कभी नाराज़गी में भी आपका ही ख्याल रहा...!
कभी सोच के बीच टकराव पाया,
तो कभी आपके नज़रिए को ही सही पाया...!
कभी छोटी - छोटी बातों पे ही रूठने लगे,
तो कभी मनाने के लिए बहाने ढूंढने लगे...!
कभी जीवन ही बेरंग लगने लगा,
तो कभी जीवन में रंग भरने लगा...!
जीवन में बहुत उतार - चढ़ाव आए और आते रहेंगे,
और हम यूं ही साथ तूफानों से लड़ते रहेंगे...!
मेरे जीवनसाथी ,
हम ऐसे ही उम्रभर साथ निभाते रहेंगे....!!
❤️
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Bhilwara
311001