Shravasti Express
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shravasti Express, News & Media Website, नई बाजार रोड भिनगा, Bhinga.
🚨 बहराइच में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, DM और SP ने भर्मण कर लिया शहरों का जायज़ा 🚨
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए बहराइच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने भारी सुरक्षा बल, प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
घण्टाघर से लेकर कोतवाली नगर समेत कई संवेदनशील इलाकों में डीएम-एसपी ने पैदल भ्रमण कर आमजन से शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने साफ कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए और किसी भी प्रकार की कुर्बानी खुले स्थानों पर न हो।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान जलापूर्ति, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
👉 बहराइच प्रशासन का संदेश साफ —
“त्योहार मनाइए, लेकिन कानून और सौहार्द का पूरा ध्यान रखिए।”
लखनऊ मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन की झलकियां, जहाँ पर उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेश से क़लमकार उपस्थित हो रहे है,
24/05/2026
कानपुर कमिश्नरेट में हाईवोल्टेज ड्रामा, ITBP जवानों ने डाला डेरा!
उत्तर प्रदेश के कानपुर कमिश्नरेट से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय उस समय छावनी में तब्दील हो गया जब आईटीबीपी (ITBP) के हथियारबंद जवान बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और पूरे परिसर को घेर लिया। भारी सुरक्षा और जवानों की तैनाती से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला आईटीबीपी के एक जवान की मां के साथ हुई दिल दहला देने वाली वारदात से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने जवान की मां का हाथ काट दिया, लेकिन घटना के बाद भी स्थानीय पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी कथित लापरवाही और निष्क्रियता से नाराज ITBP जवानों का गुस्सा फूट पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक, नाराज जवान सीधे कानपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंच गए और वहां डेरा डाल दिया। कमिश्नर ऑफिस के बाहर और अंदर भारी संख्या में हथियारबंद जवानों की मौजूदगी से पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे घटनाक्रम ने कानून-व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मौके पर पुलिस अधिकारियों और ITBP अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत जारी है। प्रशासन स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटा हुआ है ताकि मामला और ज्यादा न बढ़े। हालांकि अब तक इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल कानपुर कमिश्नरेट परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पूरे घटनाक्रम पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
नई बाजार रोड भिनगा
Bhinga
271831