Journalist Ahmad Rza Khan Official

Journalist Ahmad Rza Khan  Official

Share

पत्रकारिता शौक नहीं बल्कि जुनून है सच लिखने का
पत्रकार अहमद रजा खान

21/03/2025

UP सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा–

"यहां ऐसे ही नहीं पहुंचा हूं। सात दरोगा के हाथ पैर तुड़वाकर, उसे गड्ढे में फेंकवाकर, तब डॉक्टर संजय यहां पर आया है"

दरअसल, सुल्तानपुर जिले में 14 मार्च को होली खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने 4 लोग जेल भेज दिए। मंत्री कह रहे हैं कि इस केस में कुछ लोग फर्जी फंसाए गए हैं।

21/03/2025

मेरठ में अपने पति सौरभ कुमार का कत्ल करने वाली मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की वकीलों ने पिटाई कर दी....पुलिस कोर्ट में उन्हें पेशी के लिए लेकर पहुंची थी. पेशी से वह जैसे ही निकले, सैकड़ो वकीलों ने घेर लिया और दोनों की पिटाई कर दी।

20/03/2025

बिजनेसमैन से रिश्वत मांगने पर IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड:

सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की फाइल लटकाए रखी, लखनऊ में करीबी बाबू गिरफ्तार
~~~~~~~~~~~~
यूपी के सीनियर IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है। अभिषेक ने सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए बिजनेसमैन से 5 फीसदी कमीशन मांगा था। कमीशन न मिलने पर अभिषेक ने प्रोजेक्ट की फाइल रोक दी।
IAS अधिकारी ने अपने करीबी निकांत जैन के जरिए बिजनेसमैन से रिश्वत की डिमांड की थी। बिजनेसमैन ने इसकी शिकायत सीएम योगी से की।
मुख्यमंत्री ने मामले की STF से जांच कराई। जांच में मामला सही मिला। बिजनेसमैन की शिकायत पर STF ने केस दर्ज कर निकांत जैन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में निकांत जैन ने कबूला है कि वह IAS अभिषेक के कहने पर 5 फीसदी रिश्वत मांग रहा था। STF ने इसकी जानकारी योगी को दी। इसके बाद अभिषेक को सस्पेंड कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। IAS अभिषेक प्रकाश औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के CEO थे। कार्रवाई के बाद से अभिषेक प्रकाश किसी के संपर्क में नहीं है। वह अंडरग्राउंड हो गए हैं।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Bhinga?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Bhinga