Unconditional Love

Unconditional Love

Share

This page is an non profitable page . The purpose of this page is to educate people about animals an

28/07/2025
18/11/2023

एक पुराने मित्र का फोन आया, मै बहुत खुश हो कर उठाया, इधर उधर की बातें हुई, मुझे लगा वो मुझसे कुछ कहना चाहता है पर कह नही पा रहा, मैने बोला क्या बोलना चाहते हो, तो बोला कल थोड़ा समय दो ना मिलते है, वो आया हम लोगो ने पुरानी यादें ताजा की, फिर उसने अपने डॉग जॉनी के बारे मे बताने लगा, कहा चौदह साल का हो गया है, चलते चलते गिर जाता है, ठिक से देख भी नही पाता, मैने कहा उम्र हो गई है, उसका ख्याल रखो, फिर उसने दबे हुए लहज़े में कहा कि अभिजीत सुन ना तुम उसको इंजेक्शन दे कर हमेशा के लिए सुला दे ना, घर में पोटी कर देता है, अब उसको नही रखना चाहते, मैने बोला बस इतनी सी बात?
फिर मैने बोला घर में सब कैसे है? उसने कहा पापा की दोनो किडनी खराब है, डायलेसिस चल रहा है, उनकी स्थिति ठिक नही है , मैने अफसोस जताया फिर उससे कहा की किसी डॉक्टर से बात हुई है तुम्हारी? उसने पूछा किस लिए, मैने जवाब दिया वही वाला इंजेक्शन अंकल को देने के लिए l वो उठा और चला गया l

Want your business to be the top-listed Pet Store/pet Service in Bhopal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Bhopal