Expice coaching academy
"Education is the most powerful weapon we can use to change the world"
प्रिय अभिभावकगण, सादर नमस्कार!
आप सभी से निवेदन है कि एक्सपाईस पब्लिक स्कूल, बिहटा में नामांकन क्यों विशेष है, इसे एक बार अवश्य समझें। यह बिहटा का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जहाँ न तो एडमिशन फी ली जाती है और न ही री-एडमिशन फी।
विद्यालय में केवल मंथली शुल्क के अलावा किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।
एक्सपाईस पब्लिक स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार एवं विविध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में खेल, कराटे, म्यूजिक, फिजिकल ट्रेनिंग इत्यादि की समुचित व्यवस्था है। छोटे बच्चों को सीखने के लिए स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें अनेक प्रकार की कहानियाँ एवं शिक्षाप्रद सामग्री दिखाई जाती है। बच्चों को मनोरंजन के माध्यम से सीखने का अवसर मिलता है।
विद्यालय में सभी विषयों के लिए पृथक एवं दक्ष शिक्षक उपलब्ध हैं। यहाँ कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाती है। प्रत्येक बच्चे के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाता है और उनके व्यक्तित्व तथा पढ़ाई में आ रही किसी भी कमी को प्रेमपूर्वक दूर करने का प्रयास किया जाता है।
विद्यालय की एक विशेषता यह भी है कि जब भी परीक्षा आयोजित होती है, यदि कोई बच्चा अपनी कक्षा में 90% से अधिक अंक लाते हुए प्रथम स्थान (Rank-1) प्राप्त करता है तो उसे अगली परीक्षा तक 100% स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
अतः आप सभी अभिभावकों से विनम्र अनुरोध है कि एक बार विद्यालय में अवश्य पधारें।
नामांकन प्रारंभ हो चुका है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Address
Pitamber Nagar
Bihta
801103