Zeeupdate
News portal
पूगल:डेली तलाई में पीएचसी भवन और शिवनगर जीएसएस का लोकार्पण। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डेली तलाई में नवनिर्मित पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। कार्यक्रम में डेली तलाई सरपंच मुकनसिंह भाटी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
राजस्थान:डीडवाना में आरएलपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, मदन राठौड़ को दिखाए काले झंडे डीडवाना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के दौरे के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मदन राठौड़ द्वारा हनुमान बेनीवाल को लेकर की गई टिप्पणी से समर्थकों में नाराजगी है। इसी के विरोध में आरएलपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
सच बोलने की सज़ा या नियमों का उल्लंघन? लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को सोशल मीडिया पर विभागीय मामलों से जुड़ी पोस्ट साझा करने के बाद निलंबित कर दिया गया। विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी और सेवा नियमों के उल्लंघन के कारण की गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग इसे भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ उठाई गई आवाज़ को दबाने का प्रयास बता रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या यह अनुशासन बनाए रखने की कार्रवाई है, या फिर सच बोलने की कीमत? आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताएं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Khajuwala
Bikaner