Pawan Kumar Bhadu Roda-Nokha
I love my mother and father.
04/06/2024
पढ़े लिखें परिंदे कैद हैं, माचिस से मकान में।
9 से 6 की ड्यूटी, और मानसिक थकान में।।
🖋️मन गांव में ही रह गया, शरीर शहर का वासी है।
ताज़ा बस, ख़बर यहाँ, तासीर बासी_बासी है।।
🖋️दो जन दोनों कमाने वाले, बच्चों को कौन संभाले।
टारगेट के पीछे भाग रहे हैं, तन को कर, बीमा के हवाले।।
🖋️यारों का न संग रहा, न न्योता न व्यवहार।
खुद के घर जाते हैं बन, जैसे रिश्तेदार।।
🖋️कर बंटवारा एकड़ बेचा, वर्ग फीट के दरकार में।
बिछड़े, पिछड़ा कह के, खो गए अगड़ों के कतार में।।
🖋️शुरुवाती; मज़ा बहुत है, एकाकी; स्वप्न; संसार में।
मुसीबत हमेशा हारा है, संगठिक संयुक्त परिवार में।।
🖋️ मात, पिता न आने को राजी, गांव में नौकरी है कहां जी।
जिनके पास दोनों है बंधुओं, उनका जीवन है शान में
पढ़े लिखें परिंदे कैद हैं, माचिस से मकान में।
9 से 6 की ड्यूटी, और मानसिक थकान में।।
🖋️🖋️
02/06/2024
अभी पांच मिनट में बना देता हूं बोल बोल के आठ दस साइकिल को उलटा कर खोल के रख देता था दुकानदार । सब बैठ कर पांच मिनट का इन्तजार करते रहते थे । ऐसी घटना के शिकार अक्सर बच्चे हो जाया करते थे । क्योंकि तब साइकिल होना अपने आप मे एक सम्पन्न होने की निशानी थी । अब धीरे धीरे लोग साइकिल को हीन भावना से देखने लगे है । बढ़े हुए तोंद लेकर चार चक्का गाड़ी से जिम जाकर साइकिल चलाते है । लेकिन बाहर साइकिल वालो को हीन भावना से देखते है ।
02/06/2024
औरत से प्रेम में अगर आप ये उम्मीद करते हैं कि वो आपसे पूरी तरह खुश है तो आप नादानी में हैं
ये औरत के मूल में ही नहीं है अगर आप बहुत ज्यादा केयर करते है तो उससे भी ऊब जाएगी
अगर आप बहुत उग्र हैं तो वो उससे भी बिदक जाएगी
अगर आप बहुत ज्यादा विनम्र हैं तो वो उससे भी चिढ जाएगी
अगर आप उससे बहुत ज्यादा बात करते हैं तो वो आपको टेक इट फौर ग्रांटड लेने लगेगी
अगर आप उससे बहुत कम बात करते हैं तो वो मान लेगी कि आपका चक्कर कहीं और चल रहा है
यानी आप कुछ भी कर लीजिए वो संतुष्ट नहीं हो सकती
ये उसका स्वभाव है वो एक ऐसा डेडली काॅम्बीनेशन खोजती है जो बना ही न हो बन ही न सकता हो
ठीक वैसे ही जैसे कपड़ा खरीदने जाती है तो कहती कि इसी कलर में कोई दूसरा डिजाइन दिखाओ,
इसी डिजाइन में कोई दूसरा कलर दिखाओ
कपड़े का गट्ठर लगा देती है...
बहुत परिश्रम के बाद एक पसंद आ भी गया, तो भी संतुष्ट नहीं हो सकती...
आखिरी तक सोचती है कि इसमे ये डिजाइन ऐसे होता तो परफैक्ट होता...
इन सबके बावजूद एक बहुत बड़ी खूबी भी है औरत के अंदर ...
एक बार उसे कुछ पसंद आ गया तो उसे आखिरी दम तक सजो के रखती है वो चाहे रिश्ते हो या चूड़ी
रंग उतर जाएगा चमक खत्म हो जाएगी पर खुद से जुदा नहीं करेगी
बस यही खूबी औरत को विशिष्ट बनाती है
औरत से प्रेम में अगर आप ये उम्मीद करते हैं कि वो आपसे पूरी तरह खुश है तो आप नादानी में हैं...
ये औरत के मूल में ही नहीं है...
27/05/2024
आपकी बेटी वेश्या नही है... इस बात को समझिये...!!
अगर आज से 50 साल पहले आपको हीरा मंडी जैसी वेशभूषा धारण करके और उनकी जैसी अदाओं के साथ वीडियो बनाने के लिए बोला जाता तो शायद आप सोचती कि यह गलत है।
आज से 10 साल पहले कोई आपकी बेटी को इस तरह के कपड़े लेकर देता तो आप उससे जीवन भर के लिए रिश्ता खत्म कर लेते।
लेकिन बॉलीवुड ने धीरे धीरे करके इस मीठे जहर को आपकी रगों में डाला है की आज छोटी छोटी बच्चियों के मां-बाप खुद उन्हें इस तरह की वेशभूषा पहन कर रील बना रहे हैं।
आपकी अपनी सोचने की क्षमता लगभग खत्म हो चुके हैं और आप ना चाहते हुए भी उसे तरह की वेशभूषा और डायलॉग और अदाएं दिखाते हुए रील बना रही है।
किसके लिए मर्दों के मनोरंजन के लिए यहां खुद के लिए या फिर आप इसे खुद का टैलेंट समझ रहे हो...? सोचने वाली बात है ना कि, इससे सबसे ज्यादा फायदा कैसे मिलेगा।
कंपनी का काम होता है अपना प्रोडक्ट सेल करना और सेल करने के लिए वह किसी की हद तक गिर सकते हैं लेकिन यह आपकी अपनी सोचने समझने की क्षमता होनी चाहिए की गोबर को मफिन कह देने से वह मीठी नहीं हो जाती।
इसलिए अपनी बेटियों को समझायें... उन्हें सही मार्गदर्शन करें... सही गलत का पहचान करायें... वरना आज रील बना रही है तो कल रियल भी कर सकती है....!!
08/11/2023
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Ward No 12
Bikaner
NOKHA