Suraj Prakash Rao
गोचर भूमि सुरक्षित होगी तभी गौ माता सुरक्षित होगी
नमो ब्रह्मण्यदेवाय गोब्राह्मणहिताय च
जगद्धिताय कृष्णाय गोविन्दाय नमो नम:
गावो विश्वस्य मातरः
10/03/2026
📍 बीकानेर
बीकानेर की गोचर भूमि की रक्षा का संघर्ष अब परिणाम देने लगा है।
मास्टर प्लान 2043 को स्वीकृति देते समय एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोचर भूमि को “विशेष क्षेत्र (Special Area)” घोषित किया गया है। इसका अर्थ है कि अब गोचर भूमि का नगरिय उपयोग राज्य सरकार की अनुमति के बिना संभव नहीं होगा।
यह निर्णय उन सभी लोगों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने वर्षों से गौ माता और गोचर भूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
आज बात गौ रक्षा के सशक्त प्रहरी, गोचर रक्षक एवं पूर्व मंत्री श्री देवी सिंह भाटी जी की, जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और राजनीतिक सूझबूझ से पूरे गोचर आंदोलन को निरंतर मजबूती प्रदान की। मुख्यमंत्री स्तर तक प्रभावी वार्ता कर बीकानेर की गोचर भूमियों को बचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
इस आंदोलन में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास जी तथा कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी जी भी निरंतर सक्रिय रहे मुख्यमंत्री स्तर पर उच्च अधिकारियों से मिलकर एवं हर सक्षम सरकार में मौजूद लोगों से मिलकर प्रयास किया और गोचर आंदोलन को सफल बनाया।। दोनों ने गोचर भूमियों को गो-अभ्यारण्य घोषित करने की मांग विधानसभा में उठाकर इस अभियान को नई दिशा दी।
साथ ही अंशुमान सिंह भाटी जी द्वारा संपूर्ण राजस्थान में गोचर भूमियों के अधिग्रहण से जुड़े नोटिफिकेशनों को निरस्त करने की मांग भी अत्यंत सराहनीय रही।
एक समय ऐसा भी आया जब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिहारी लाल बिश्नोई जी के नेतृत्व में बीकानेर शहर व देहात अध्यक्ष, डूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत जी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल जी तथा बीकानेर पूर्व विधायक श्रीमती सिद्धि कुमारी जी सहित सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट कर सरकार से बीकानेर की जनता के पक्ष में निर्णय करवाया गया।
इस आंदोलन ने सिद्ध कर दिया कि बीकानेर वास्तव में “छोटी काशी” है, जहाँ सत्ताधारी दल हो या विपक्ष — सभी ने गौ माता की गोचर भूमि की रक्षा के लिए एकजुट होकर सहयोग दिया।
गोचर भूमि केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि गौ माता, पशुधन और ग्रामीण जीवन की आधारशिला है।
आइए, हम सभी मिलकर गोचर भूमि की रक्षा और गौ सेवा का संकल्प लें।
🙏🐄
#गोचर_भूमि_बचाओ
#गौ_संरक्षण
#बीकानेर
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Inside Dharam Nagar Dwar Naya Shahar
Bikaneri
334001