Shiksharth Foundation

Shiksharth Foundation

Share

Shiksharth(Shiksha+Arth) means 'Meaning of Education’. We strive to live upto our name, by providing an avenue to meaningful education.

www.hindikiduniya.com 11/08/2017

शिक्षा का महत्व
बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। यह आत्मविश्वास विकसित करती है और एक व्यक्ति के व्यक्तित्व के निर्माण में मदद करती है। स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में महान भूमिका निभाती है। पूरे शिक्षा तंत्र को तीन भागों में बाँटा गया है जैसे; प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च माध्यमिक शिक्षा। सभी शिक्षा के भाग अपना एक विशेष महत्व और लाभ रखते हैं। प्राथमिक शिक्षा विद्यार्थियों को आधार प्रदान करती है, जो जीवनभर मदद करती है, माध्यमिक शिक्षा आगे की पढ़ाई का रास्ता है और उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरे जीवन में, भविष्य में आगे बढ़ने का रास्ता है। हमारी अच्छी और बुरी शिक्षा यह निर्धारित करती है कि हम भविष्य में किस प्रकार के व्यक्ति बनेगें।
Sources: - http://www.hindikiduniya.com/essay/importance-of-education-essay-in-hindi/

www.hindikiduniya.com

Photos 01/05/2017

Foundation Day History And Celebration.
State completes 50 years of its formation.
Gujarat also referred as the 'Jewel of Western India' was known to the ancient Greeks. It was one of the main centres of the Indus Valley Civilization. This year on May 1st Gujarat completes 50 years. Gujarati is the state language. It is an Indo-Aryan language evolved from Sanskrit and local Prakrits. About 59 million people speak Gujarati, making it the 26th most-spoken native language in the world. During the British Raj, Gujarati businesses had served to play a major role to enrich the economy of Karachi and Mumbai. Major agricultural produce of the state includes cotton, groundnuts (peanuts), dates, sugar cane, milk and milk products. Industrial products include cement and petrol.

Gujrat has 85% village connectivity with all-weather roads. Nearly 100% of Gujarat's 18,000 villages have been connected to the electrical grid for 24-hour power to households and eight hours of power to farms, through the Jyotigram Yojana.

More than 900,000 internet users and all villages are connected with broadband internet. The state registered 12.8% agricultural growth in the last five years against the national average of 2%.

Gujarat records highest decadal agricultural growth rate of 10.97%.

Gujarat's major cities include Ahmedabad, Surat, Vadodara, Rajkot, Jamnagar and Bhavnagar. In 2010, Forbes list of the world's fastest growing cities included Ahmedabad at number 3 after Chengdu and Chongqing from China. The state is rich in calcite, gypsum, manganese, lignite, bauxite, limestone, agate, feldspar, and quartz sand, and successful mining of these minerals is done in their specified areas. Jamnagar is the hub for manufacturing brass parts.

Gujarat is home to the Gujarati people. It was also the home of Mahatma Gandhi and Vallabhbhai Patel, who preached unity between all religions and became a worldwide figure for peace.
Source Website link: -https://www.google.co.in/amp/m.ndtv.com/offbeat/gujarat-day-2017-foundation-day-history-and-celebration-1687941%3Famp%3D1%26akamai-rum%3Doff

13/02/2017

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा क्या है?
Posted by Virjesh Singh on Education Mirror.
बच्चे पढ़ना कैसे सीखते हैं, पठन कौशल, पढ़ना है समझनाशिक्षा में गुणवत्ता होनी चाहिए। यह बात बार-बार किसी नारे की तरह दोहराई जाती है। हम इस नारेबाज़ी से अलग हटकर इस मुद्दे को देख पाएं, इसीलिए इस पोस्ट में हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (quality education) को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

आसान शब्दों में, “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मतलब ऐसी शिक्षा है जो हर बच्चे के काम आये। इसके साथ ही हर बच्चे की क्षमताओं के संपूर्ण विकास में समान रूप से उपयोगी हो।”

हर बच्चे के लिए उपयोगी

यानि ऐसी शिक्षा हर बच्चे की वैयक्तिक विभिन्नता का ध्यान रखने वाली होगी। हर बच्चे के सीखने का तरीका अलग-अलग होता है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे के सीखने के तरीकों को अपने में समाहित करने वाली होगी ताकि क्लास में कोई भी बच्चा सीखने के पर्याप्त अवसर से वंचित न रह जाये। इसके साथ ही हर बच्चे को विभिन्न गतिविधियों, खेल और प्रोजेक्ट वर्क के माध्यम से उनको सीखने का मौका देने वाली भी होगी।

ऐसी शिक्षा में चीज़ों को समझने (अर्थ निर्माण) के ऊपर विशेष फोकस होगा। बच्चों को चर्चाओं के माध्यम से अपनी बात कहने और ज्ञान निर्माण की प्रक्रिया में भागीदारी का मौका मिलेगा। इस नज़रिये से संचालित होने वाली कक्षाओं में गतिविधियों और विषयवस्तु में एक विविधता होगी। शिक्षक के नज़रिये में लचीलापन होगा। वे हर बच्चे को साथ-साथ सीखने के अतिरिक्त खुद के प्रयास से भी सीखने का पर्याप्त मौका देंगे ताकि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़े।

जीवन कौशलों का विकास करे

ऐसी शिक्षा में बच्चों के सामने समस्या समाधान की दिशा में सोचने वाली परिस्थितियां रखी जाएंगी ताकि बच्चा ऐसे जीवन कौशलों का विकास कर सके जो आने वाले भविष्य में उसके काम आयेगा। इसके लिए क्लास में एक ऐसा माहौल होना जरूरी है जहाँ बच्चे भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस करें और जहाँ उनकी रचनात्मकता की अभिव्यक्ति के लिए भी पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों। स्कूल में ऐसे माहौल के लिए समुदाय के साथ अच्छी सहभागिता की जरूरत होगी क्योंकि बग़ैर समुदाय के सहयोग के ऐसे सकारात्मक माहौल का निर्माण करना स्कूल के लिए संभव नहीं है।

क्योंकि स्कूल भी समुदाय का एक हिस्सा है। समुदाय के तरफ से मिलने वाले सकारात्मक सहयोग से ही स्कूल में जेंडर के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है। स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को भावनात्मक संबल दिया जा सकता है। उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा सकता है। भारत में भी बालिका शिक्षा के ऊपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बच्चों को चुनाव का अवसर दिया जाता है। ऐसे माहौल में एक शिक्षक सुगमकर्ता के रूप में काम करता है। कक्षा के केंद्र में बच्चा होता है। बच्चे का सीखना सबसे ज्यादा मायने रखता है। ऐसे में एक बच्चे को पूरा सम्मान मिलता है कि वह आत्मविश्वास के साथ क्लास में अपनी बात बग़ैर किसी झिझक व संकोच के कहे।

सीखने का बेहतर माहौल

क्लासरूम में पढ़ाई का काम सुचारु ढंग से होने के लिए बच्चों की बैठक व्यवस्था और कमरे में साफ-सफाई का होना भी जरूरी है। गंदे और आपाधापी वाले माहौल में किसी बच्चे के लिए अपनी पढ़ाई के ऊपर ध्यान केंद्रित करना संभव नहीं रह जायेगा। ऐसे में जरूरी है कि क्लास में पढ़ने का काम सुचारू ढंग से होने के लिए बुनियादी माहौल उपलब्ध हो। आखिर में कह सकते हैं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एक बहुआयामी संप्रत्यय है। आने वाली पोस्ट में इसके अन्य पहलुओं को समझने की कोशिश करेंगे।

Want your school to be the top-listed School/college in Botad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Botad
364710