Rajesh

Rajesh

Share

तो जुड़िए, पढ़िए और मुस्कुराते हुए सोचिए!

23/05/2025

महशूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को कर्नाटक सरकार ने Mysore Sandal Soap का ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

सरकार ने तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए 6.2 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है.

तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर राज्य में विवाद हो रहा है. लोकल नेता और सोशल एक्टिविस्ट तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं,

इन लोगों का कहना है मैसूर साबुन का ब्रांड एंबेसडर किसी कन्नड़ अभिनेत्री हो बनाया जाना चाहिए.

कुछ दिनों से दक्षिण में ऐसे असामाजिक तत्वों की तादाद बढ़ती जा रही है जो हर मुद्दे को भाषा की अस्मिता से जोड़कर भावना भड़काने का काम कर रहे हैं.

दक्षिण भारत की फिल्मों में उत्तर भारत की श्रेया शरण, काजल अग्रवाल, राकुल प्रीत सिंह, राशी खन्ना और तमन्ना भाटिया काफी पॉपुलर हैं.

22/05/2025

📌 बाइज्जत बुढ़ापा

103 साल की उम्र में लखन जेल से छूटे। 43 साल कैद रहे।

अदालत ने कहा — "बाइज्जत बरी!"
अब पूछिए अदालत से कि जब आदमी की जवानी, उसका परिवार, उसकी दुनिया सब छिन गई —
तो इज़्ज़त लौटाई या शोक संदेश दिया?

जिस दिन उन्हें जेल भेजा गया, तब देश आपातकाल से निकल रहा था।
आज जब रिहा हुए, तब देश डिजिटल हो चुका है।
पर बीच में अदालत एक पेज भी आगे नहीं बढ़ सकी।

न्याय ने खुद को अंधा कहा,
अब जनता कह रही है — “आपको चश्मा नहीं, श्राद्ध का निमंत्रण भेजना चाहिए।”

लखन अब न गुस्से में हैं, न दुःखी।
वो बस थके हुए हैं।
जैसे कोई आदमी आखिरी बस पकड़ कर घर लौटे —
और दरवाज़ा बंद मिले।

बाइज्जत बरी होना अब एक तंज है, इनाम नहीं।
क्योंकि यह देश कभी समय पर न्याय नहीं देता —
यह न्याय को सजा की तरह टालता है।

"इस लेख को पढ़ने वाले हर इंसान से यही गुज़ारिश है — अगली बार जब किसी को 'अदालत में भरोसा' कहते सुनें, तो लखन का चेहरा याद कर लीजिए। शायद जवाब खुद मिल जाए।"

राजेश
(व्यंग्यकार, न्याय की प्रतीक्षा में बूढ़ा होता देश)

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Buxar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Buxar
802101