The True View
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The True View, Journalist, delhi, Buxar.
28/05/2026
बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, PM मोदी को भेंट की राम की मूर्ति करीब 45 मिनट तक चली बैठक बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर हुई गहन चर्चा संगठनात्मक समीकरण और आगे की राजनीतिक भूमिका पर भी हुई बात...सूत्र
सबसे बड़ा सवाल बैठक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं! 45 मिनट की यह लंबी मुलाकात बिहार में किसी बड़े बदलाव का संकेत तो ज़रूर दे रही है।
28/05/2026
कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे पर BJP सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस को जमकर घेरा; कांग्रेस सत्ता लोभी पार्टी है, वहां सत्ता के लिए ही सब कुछ होता है आपस में विवाद था ये सब जानते हैं, लेकिन ये उनकी पार्टी का निर्णय है, हम BJP के लोग हैं, हमारा उद्देश्य सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं! हमारा उद्देश्य जनसेवा है PM के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं के बल पर हम यही कर रहे हैं!
कर्नाटक में सत्ता में आते ही CM बदल दिया और BJP का कहना है उनके लिए सत्ता नहीं, जनसेवा सबसे पहले है।
28/05/2026
कोलकाता से बड़ी खबर! शांतनु सेन के इस्तीफे के बाद TMC के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने खुलकर मोर्चा संभाला :
जो बयान दे रहे हैं वे कमजोर हैं, नैतिक शक्ति नहीं है! पार्टी का बुरा वक्त हो तब पार्टी के खिलाफ बोलना कोई महत्व का काम नहीं शांतनु सेन अब प्रवक्ता भी नहीं हैं उनका क्या महत्व? सुखेंदु शेखर रॉय कभी चुनाव नहीं जीते ममता का आशीर्वाद था तभी राज्यसभा पहुंचे!
28/05/2026
TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. शांतनु सेन ने ममता बनर्जी को सीधे पत्र लिखकर पद छोड़ दिया!
और इस्तीफे में कारण भी बता दिया :
RG Kar केस में पार्टी का रवैया कैश फॉर जॉब भ्रष्टाचार बंगाल की जनता ने इन्हीं मुद्दों पर TMC को नकारा
शांतनु सेन ने लिखा; मेरा मन अब एक प्रवक्ता के तौर पर किसी भी तरह से पार्टी का समर्थन करने को तैयार नहीं है। जनता के फैसले को ध्यान में रखते हुए मैं इस्तीफा दे रहा हूं।
काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर Om Birla को पत्र लिखकर पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है
“संसद में विवाद के बीच TMC सांसद कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान
कल्याण बनर्जी ने कहा
“सदन में कुछ भी होता है तो तुरंत स्पीकर को जानकारी देना नियम है। सवाल ये है कि किसने क्या कहा और कब कहा। समस्या उनकी नीयत में है… ऐसा लग रहा है कि सब कुछ एक मकसद से किया जा रहा है।”
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Delhi
Buxar
110001