Anil dhakog
भारत माता की जय
02/02/2026
जहाँ प्रेम है, वहाँ ईश्वर है।
जय श्री राम ।।
आज पूरी दुनिया में Gen Z की चर्चा जोरों पर है। ऐसे समय में भारत की युवा पीढ़ी जिस तरह अपनी संस्कृति, परम्पराओं और अध्यात्म की ओर अग्रसर हो रही है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है।
शिव नुआला दिबकेश्वर महादेव में आयोजित शिव नुआले में युवाओं का उत्साहपूर्ण आकर्षण इस बात को स्पष्ट रूप से सिद्ध करता है कि आज के युवाओं का अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहरा और आत्मीय लगाव है। यह सहभागिता केवल आस्था नहीं, बल्कि हमारी विरासत के प्रति जागरूकता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हमारी संस्कृति हमारी पहचान है, हमारी अमूल्य धरोहर है। इसे संजोकर रखना और आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
शिव भूमि सेवा दल द्वारा आयोजित 13वाँ वार्षिक शिव नुआला निःसंदेह समाज और विशेषकर युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देता है कि जब युवा अपनी परम्पराओं से जुड़ते हैं, तभी संस्कृति जीवंत रहती है।
हर हर महादेव ।।
17/03/2025
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Chamba