Uttarakhand Update
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttarakhand Update, Media/News Company, Chamoli.
08/06/2026
ग्राम सभा किलौण्डी की खुली बैठक में हुआ युवक मंगल दल व महिला मंगल दल का गठन।
चमोली:- 08 जून 2026
रिपोर्ट - ललिता प्रसाद लखेड़ा
विकास खण्ड दशोली क्षेत्र की ग्राम सभा किलौण्डी नारायण में ग्राम प्रधान मीना देवी सजवाण की अध्यक्षता में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महिला मंगल दल एवम युवक मंगल दल का गठन किया गया।
रविवार को हुई इस बैठक में सर्व सम्मति से आरती नेगी को महिला मंगल दल अध्यक्ष एवं युवक मंगल दल अध्यक्ष पद पर कुलदीप असवाल को नियुक्त किया गया तथा महिला मंगल दल के उपाध्यक्ष के लिऐ मनीषा देवी,सचिव अनीता देवी,उपसचिव मीना देवी,कोषाध्यक्ष सुषमा देवी,सदस्य कार्यकारिणी में मंदोदरी देवी,दिगाम्बरी देवी,सुलोचना देवी,राजेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी,अनीता देवी एवं युवक मंगल दल में उपाध्यक्ष पद पर सन्दीप सजवाण, सचिव रघुनाथ रावत, कोषाध्यक्ष संतोष नेगी तथा कार्यकारिणी सदस्यों में रितेश नेगी राहुल नेगी रविन्द्र सजवाण सूरज सजवाण विपिन असवाल को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधानपति राकेश सजवाण पूर्व प्रधान दीपक असवाल प्रेम सिंह कण्डारी अनिल असवाल आदि लोग मौजूद रहे।
08/06/2026
जनपद चमोली के आयुष चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध।
जनपद चमोली के आयुष चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध। - uttarakhand-update जनपद चमोली के आयुष चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध। चमोली:- 08 जून 2026 रिपोर्ट- ललिता प्रसाद लखेड.....
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Chamoli
246428