Rajnitik Bahas
AAM AADMI PARTY, चन्दौसी
कृपया जवाब अवश्य दें।
आरोपियों की तरफदारी करने वालों, जब आपके घर में विपदा आएगी, तब कोई भी आपके साथ नहीं खड़ा होगा, क्योंकि सब कुछ जानते समझते आप सच का साथ नहीं दे रहे।
1. पुलिस ने बिना परिवार की मर्ज़ी के जबरन शव का अंतिम संस्कार पेट्रोल डाल कर क्यों किया?
2. परिवार को बंधक बनाकर क्यों रखा?
3. मीडिया को क्यों रोका?
4. प्रशासन परिवार को क्यों धमका रहा है?
5. दिल्ली से हाथरस के लिए जब शव ले जा रहे थे तो परिवार से क्यों छुपाया, क्यों उनको गुमराह किया।
6. जब वहां धारा 144 लगी हुई है तो आरोपियों के समर्थन में पंचायत कैसे हो गयी, क्योंकि प्रशासन ने उनको ऐसा करने की छूट दी तभी हुई ना?
7. Bjp के हाथरस के सांसद महोदय श्री रणवीर सिंह अलीगढ़ जेल में आरोपियों से मिलने क्यों गए? क्या इससे जेल प्रशासन पर आरोपियों पर सख्ती ना करने का दबाव नहीं बढ़ेगा, क्या बलात्कारियों के हौसले बुलंद नहीं होंगे?
8- यूपी के ADG श्री प्रशांत कुमार जी किस आधार पर कह सकते हैं कि रेप तो हुआ ही नहीं, क्या उनको कानून की इतनी भी समझ नही है, या ये सब वो किसी दबाव में बोल रहे है?
पीड़ित परिवार गरीब है, अशिक्षित है, वह लिखापढ़ी की बातें नहीं समझ सकता।
अगर परिवार पढ़ा लिखा होता तो क्या ये सब परिवार के साथ मुमकिन था?
इस सब से यही समझ आ रहा है कि कुछ तो गड़बड़ है, प्रशासन कुछ तो छिपा रहा है, प्रशासन पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा है, जबकि आरोपियों को छूट दे रहा है।
योगी जी अभी पिछली 28 तारीख को उन्नाव रेप केस के बलात्कारी कुलदीप सेंगर की पत्नी को सम्मानित क्यो करते हैं।
क्यों bjp के सांसद साक्षी महाराज कुलदीप सेंगर का स्वागत सत्कार क्यों करते हैं।
कृपया जवाब अवश्य दें।
27/01/2020
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Chandausi
244412