MEGA MIND

MEGA MIND

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MEGA MIND, Education, East of Ganga Singh College Chapra, Chapra.

27/07/2015

[27/07 10:09 PM] maswoodalam78692: मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम नहीं रहे।

देश के पूर्व राष्ट्रपति और मशहूर वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम का निधन हो गया है. दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को शिलॉन्ग में उनका निधन हो गया.

83 वर्ष के अब्दुल कलाम अपनी शानदार वाक कला के लिए मशहूर थे, लेकिन खबरों के मुताबिक, एक लेक्चर के दौरान ही काल ने उन्हें अपना ग्रास बना लिया. आईआईएम शिलॉन्ग में अपने लेक्चर के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े.

उन्हें तुरंत बेथानी अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक उनका देहांत हो चुका था. अपनी मौत से करीब 9 घंटे पहले ही उन्होंने ट्वीट करके बताया था कि वह शिलॉन्ग आईआईएम में लेक्चर के लिए जा रहे हैं. उनका आखिरी ट्वीट यही था.

maswoodalam78692:
जानिए कलाम के बारे में 10 खास बातें:

1. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ.

2. पेशे से नाविक कलाम के पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे. ये मछुआरों को नाव किराये पर दिया करतेथे. पांच भाई और पांच बहनों वाले परिवार को चलाने के लिए पिता के पैसे कम पड़ जाते थे इसलिए शुरुआती शिक्षा जारी रखने के लिए कलाम को अखबार बेचने का काम भी करना पड़ा.

4. आठ साल की उम्र से ही कलाम सुबह 4 बचे उठते थे और नहा कर गणित की पढ़ाई करने चले जाते थे. सुबह नहा कर जाने के पीछे कारण यह था कि प्रत्येक साल पांच बच्चों को मुफ्त में गणित पढ़ाने वाले उनके टीचर बिना नहाए आएबच्चों को नहीं पढ़ाते थे. ट्यूशन से आने के बाद वो नमाज पढ़ते और इसके बाद वो सुबह आठ बजे तक रामेश्वरम रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर न्यूज पेपर बांटते थे.

5. कलाम ‘एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी’ में आने के पीछे अपनी पांचवी क्लास के टीचर सुब्रह्मण्यम अय्यर को बताते हैं. वो कहते हैं, ‘वो हमारे अच्छे टीचर्स में से थे. एक बार उन्होंने क्लास में पूछा कि चिड़िया कैसे उड़ती है? क्लास के किसी छात्र ने इसका उत्तर नहीं दिया तो अगले दिन वो सभी बच्चों को समुद्र के किनारे ले गए. वहां कई पक्षी उड़ रहे थे. कुछ समुद्र किनारे उतर रहे थे तो कुछ बैठे थे. वहां उन्होंने हमें पक्षी के उड़ने के पीछे के कारण को समझाया साथ ही पक्षियों के शरीर की बनावट को भी विस्तार पूर्वक बताया जो उड़ने में सहायक होता है. उनके द्वारा समझाई गई ये बातें मेरे अंदरइस कदर समा गई कि मुझे हमेशा महसूस होने लगा कि मैं रामेश्वरम के समुद्र तट पर हूं और उस दिन की घटना ने मुझे जिंदगी का लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी. बाद में मैंने तय किया कि उड़ान की दिशा में ही अपना करियर बनाउं. मैंने बाद में फिजिक्स की पढ़ाई की और मद्रास इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की.’

6. 1962 में कलाम इसरो में पहुंचे. इन्हीं के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहते भारत ने अपना पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 बनाया. 1980 में रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के समीप स्थापित किया गया और भारत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब का सदस्य बन गया. कलाम ने इसके बाद स्वदेशी गाइडेड मिसाइल को डिजाइन किया. उन्होंने अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलें भारतीय तकनीक से बनाईं.

7. 1992 से 1999 तक कलाम रक्षा मंत्रीके रक्षा सलाहकार भी रहे. इस दौरान वाजपेयी सरकार ने पोखरण में दूसरी बार न्यूक्लियर टेस्ट भी किए और भारत परमाणु हथियार बनाने वाले देशों में शामिल हो गया. कलाम ने विजन 2020 दिया. इसके तहत कलाम ने भारत को विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की के जरिए 2020 तक अत्याधुनिक करने की खास सोच दी गई. कलाम भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे.

8. 1982 में कलाम को डीआरडीएल (डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट लेबोरेट्री) का डायरेक्टर बनाया गया. उसी दौरान अन्ना यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया. कलाम ने तब रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. वीएस अरुणाचलम के साथ इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईजीएमडीपी) का प्रस्ताव तैयार किया. स्वदेशी मिसाइलों के विकास के लिए कलाम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई.

9. इसके पहले चरण में जमीन से जमीन परमध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलबनाने पर जोर था. दूसरे चरण में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल, टैंकभेदी मिसाइल और रिएंट्री एक्सपेरिमेंट लॉन्च वेहिकल (रेक्स) बनाने का प्रस्ताव था. पृथ्वी, त्रिशूल, आकाश, नाग नाम के मिसाइल बनाए गए. कलाम ने अपने सपने रेक्स को अग्नि नाम दिया. सबसे पहले सितंबर 1985 में त्रिशूल फिर फरवरी 1988 मेंपृथ्वी और मई 1989 में अग्नि का परीक्षण किया गया. इसके बाद 1998 मेंरूस के साथ मिलकर भारत ने सुपरसोनिकक्रूज मिसाइल बनाने पर काम शुरू किया और ब्रह्मोस प्राइवेट लिमिटेडकी स्थापना की गई. ब्रह्मोस को धरती, आसमान और समुद्र कहीं भी दागी जा सकती है. इस सफलता के साथ ही कलाम को मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्धि मिली और उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

10. कलाम को 1981 में भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण और फिर, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न प्रदान किया. भारत के सर्वोच्च पर पर नियुक्ति से पहले भारत रत्न पानेवाले कलाम देश के केवल तीसरे राष्ट्रपति हैं. उनसे पहले यह मुकामसर्वपल्ली राधाकृष्णन और जाकिर हुसैन ने हासिल किया.
MEGA MIND
An educational hub
9708213065

30/01/2015

अति महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्त्तर*
1. मनुष्य ने सर्वप्रथम
किस धातु का प्रयोग किया।
Ans. तांबा
2. भारत का भूगोल नामक पुस्तक किसने लिखी।
Ans. टॉलमी
3. सुभाष चंद्र बोस का सर्वप्रथम नेताजी किसने
कहा था।
Ans. एडोल्फ हिटलर
4. महात्मा गांधी को अधनंगा फकीर किसने
कहा था।
Ans. चर्चील
5. बल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि किस
आंदोलन
के बाद प्रदान की थी।
Ans. बारदोली सत्याग्रह
6. जय हिंद का नारा किसने दिया था।
Ans. सुभाष चंद्र बोस
7. ‘भारत को तलवार के बल पर विजित किया गया है,
और तलवार के बल ही इसकी रक्षा की जाएगी’ यह
कथन
है।
Ans. लॉर्ड एल्गिन
8. जनवरी 1879 में ब्रिटेन
की महारानी विक्टोरिया को किस उपाधी से
सम्मानित करने
के लिए दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया।
Ans. कैसर-ए-हिंद
9. चौदहवीं लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे।
Ans. सोमनाथ चटर्जी
10. सरिस्का में बाघों के विलुप्त होने
की घटना की जांच
हेतु केंद्र सरकार ने किसकी अध्यक्षता में कार्यदल
बनाया है।
Ans. सूनीता नारायण
11. पहली लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे।
Ans. गणो वासुदेव मावलंकर, एम अनंतशयनम आयंगर
12. प्रथम लोकसभा का गठन कब हुआ था।
Ans. 6 मई 1952
13. विदेशों के लिए भारतीय राजदूतों को नियुक्त
कौन
करता है।
Ans. राष्ट्रपति
14. राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति संविधान के
किस
अनुच्छेद के अंतर्गत दी गई है।
Ans. अनुच्छेद72
15. झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे।
Ans. जे.बी.कृपलानी
16. संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल
कितना समय
लगा।
Ans. दो वर्ष, 11 माह, 18 दिन
17. संविधान सभा का गठन कब किया गया।
Ans. जुलाई 1946
18. अभ्रक के उत्पादन में भारत का विश्व में
कौनसा स्थान है।
Ans. प्रथम
19. देश में सर्वाधिक सोना किस राज्य से प्राप्त
होता है।
Ans. कर्नाटक
20. आधुनिक ओलम्पिक खेल
प्रतियोगिता का प्रारंभ कब
हुआ।
Ans. 1896 ई.
21. भारतीय ओलम्पिक परिषद की स्थापना कब हुई।
Ans. 1924 ई.
22. ओलम्पिक मशाल जलाने की प्रथा कब से शुरू हुई।
Ans. 1928 ई. (एम्सटर्डम ओलम्पिक)
23. ओलम्पिक खेलों का टीवी पर विस्तृत प्रसारण
कब से
शुरू हुआ।
Ans. 1960 ई. से
24. राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत कब से हुई।
Ans. 1930 ई.
25. भारत ने पहली बार कब राष्ट्रमंडल खेलों में भाग
लिया।
Ans. 1934 ई. (दूसरे राष्ट्रमंडल खेल)
26. एशियाई खेल का प्रारंभ कब व कहां हुआ।
Ans. 4 मार्च 1951 ई. को नई दिल्ली में
27. क्रिकेट खेल का जन्मदाता कौनसे देश
को माना जाता है।
Ans. इंग्लैंड
28. फुटबॉल खेल का जन्म कहां हुआ।
Ans. इंग्लैंड
29. वॉलीबॉल का जन्म किस देश में माना जाता है।
Ans. संयुक्त राज्य अमेरीका
30. आधुनिक गोल्फ की सर्वप्रथम शुरूआत कहां हुई।
Ans. स्कॉटलैंड
31. अमेरीका का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।
Ans. बेसबॉल
32. सांड युद्ध कौनसे देश का राष्ट्रीय खेल है।
Ans. स्पेन
33. चीन का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।
Ans. टेबल टेनिस
34. क्रिकेट कौनसे देश का राष्ट्रीय खेल है।
Ans. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया
35. भूटान का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।
Ans. तीरंदाजी
36. बैडमिंटन कौनसे देश का राष्ट्रीय खेल है।
Ans. मलेशिया
37. पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।
Ans. हॉकी
38. घुड़सवारी खेल के मैदान का क्या कहा जाता है।
Ans. एरीना
39. साइकिलिंग के मैदान का क्या कहा जाता है।
Ans. वेलोड्रम
40. बोरलॉग पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है।
Ans. कृषि क्षेत्र
41. व्यास सम्मान का संबंध किस क्षेत्र से है।
Ans. साहित्य क्षेत्र
42. नोबेल पुरस्कार किन क्षेत्रों में दिया जाता है।
Ans. चिकित्सा, साहित्य, शांति, रसायन,
भौतिकी (1901 से ) और अर्थशास्त्र (1969)
43. नोबेल पुरस्कार किसकी याद में दिया जाता है।
Ans. वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल
44. फिल्म जगत में दिया जाने वाला सबसे
प्रतिष्ठित
अंतर्रराष्ट्रीय पुरस्कार कौनसा है।
Ans. ऑस्कर
45. विश्व में पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने
वाला पुरस्कार कौनसा है।
Ans. पुलित्जर
46. भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार
कौनसा है।
Ans. भारत रत्न
47. एशिया का नोबेल पुरस्कार किसे कहा जाता है।
Ans. रमन मैग्सेसे पुरस्कार
48. भारत में वीरता के लिए सैनिकों को दिया जाने
वाला सवोच्य पुरस्कार कौनसा है।
Ans. परमवीर चक्र
49. गांधी शांति अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार कब शुरू
किया गया।
Ans. 1995 में
50. देश में कलिंग पुरस्कार कब शुरू किया गया।
- 1952 म

MEGA MIND
An educational hub
9708213065

Want your school to be the top-listed School/college in Chapra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


East Of Ganga Singh College Chapra
Chapra
841301