Chhapar Chaturmas 2022

Chhapar Chaturmas 2022

Share

A complete update on Acharya Mahashraman 2022 Chaturmas

30/05/2026

28/5/26,परम श्रद्धेय मुनिश्री आत्मानंदजी तेरापंथ धर्मसंघ ने एक ऐसे तपस्वी, संयमी एवं आत्मसाधना में निरंतर रत महान संत को खो दिया है शुरुवात 94 वर्ष में भी उनकी ऊर्जा, साधनामय जीवनशैली एवं आत्मकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत था। आत्मनिर्भरता, सादगी एवं संतोष उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान थी।उनके दर्शन हेतु आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु पर वे स्नेह, करुणा एवं मंगल आशीषों की वर्षा करते थे। उनका शांत, सौम्य एवं विनम्र स्वभाव हर किसी के हृदय को स्पर्श करता था।मेरे लिए उनका जीवन एक जीवंत आध्यात्मिक पाठशाला था।"संत शरीर से विदा होते हैं, किंतु उनके आदर्श, तप और प्रेरणाएँ सदैव जीवित रहती हैं।"

🌸 दीक्षा प्रदाता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी से सन् 2013 के बीदासर वृहद दीक्षा महोत्सव में दीक्षित शुरुवात 94 वर्षीय पूज्य मुनिश्री आत्मानंदजी का गत रात्रि 28 मई को रात्रि 11:45 बजे शांतिपूर्वक देवलोकगमन हुआ।
✨ तेरापंथ धर्मसंघ के आयु की दृष्टि से सबसे वयोवृद्ध संत पर परमपूज्य गुरुदेव ने महती कृपा की। रात्रि 12:21 बजे मुनिश्री के देवलोकगमन पश्चात उनके पार्थिव देह के समीप पधारकर मंगल पाठ उच्चारित किया।
🙏 विनम्र श्रद्धांजलि एवं भावपूर्ण वंदन🙏

Photos from Chhapar Chaturmas 2022's post 11/03/2026

7/3/26 अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल (अभातेममं) के निर्देशन में छापर तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भिक्षु साधना केंद्र में रखा गया।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल (अभातेममं) तेरापंथ जैन समाज का एक सशक्त महिला संगठन है, जिसके अंतर्गत प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से किया गया, तत्पश्चात अध्यक्ष सरोज देवी भंसाली ने महिला मंडल की सभी बहनों का स्वागत अभिनंदन करते हुए बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईयां दी,
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अलग-अलग NGO को आमंत्रित किया गया।
प्रबंध टृस्टी ( जयश्री वेलफेयर एंड एजुकेशन ) गणेश जी दाधीच सादुलपुर एवं ज्ञानोरधन महिला महाविद्यालय प्रिंसिपल सुशीला देवी की गरिमामय उपस्थिति रही।
दोनों NGO ने अपनी भावनाएं व्यक्त की और कहा आज महिला हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं, एवं सभी बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईयां दी,और जिज्ञासा का समाधान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीमती सुमन देवी बैद को प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिन्होंने धर्म संघ की सेवा के साथ अपने परिवार के सदस्यों को तेरापंथ धर्म संघ में दिक्षित के लिए प्रेरित किया।
बहनों ने गितीका - कविता और वक्तव्य के माध्यम से अपनी - अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।
श्रीमती चंदा मालु ने कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहनों को बधाईयां दी।
महिला मंडल मंत्री श्रीमती हेमा दुधोडिया से आभार व्यक्त किया।

Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship in Chhapar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Chhapar