Maa study coaching centre mubarakpur saran
education hub
भूख के कारण बच्चा रो रहा है। मां के हाथ में बोतल है, फिर भी वह उसको दूध नहीं दे रही, क्योंकि मां को पता है कि बोतल में दूध अभी गर्म है, इसलिए बच्चे को अभी ठीक नहीं होगा। यही हमारे जीवन में होता है, हम अपने भगवान् से मांगते हैं, पर जब हमे नहीं मिलता तो, हम निराश होते हैं लेकिन भगवान् को पता है कि कौन सी चीज हमें कब देनी है, जिस तरह मां को पता है दूध अभी गर्म है, अभी दूंगी तो मुँह जल जाएगा इसी तरह आप भी ईश्वर पर विश्वास रखें वह आपकी इच्छा, समय आने पर जरूर पूरी करेंगें।
17 अप्रैल 2023 से 11 वी के आर्ट्स और साइन्स का बैच का शुभारम्भ होने जा रहा है। आप सभी विद्यार्थीयो से अपिल है कि एक बार अपने क्षेत्र के सबसे अनुभवी शिक्षको की टीम से जुड़े और अपने उज्ज्वल भविष्य की निव को मजबूत आकार दें। हमारा आपसे वादा... हम आपके ईस यात्रा में आपका साथ देंगे आपके उम्मिद से ज्यादा...!! स्थान: माँ स्टडी कोचिंग सेंटर समय 6:AM विषय: आर्ट्स और साइन्स के सभी विषय। Contact no : 6202495492,8651080853
01/04/2023
अध्यापक की कलम से
मां स्टडी कोचिंग सेंटर की ओर से...... बच्चों एवं अभिभावकों के लिए !!
आज दिनांक 31 मार्च 2023 को बिहार बोर्ड दसवीं का परिणाम प्रकाशित हुआ हर साल की तरह इस साल भी मन में संशय था कि बच्चों का प्रदर्शन कैसा होगा ? तभी अचानक से बच्चों का फोन आना शुरू होता है और बच्चों एवं अभिभावकों का खुशी से उत्साहित होना यह बताता है कि समाज में शिक्षक होने का एक सामाजिक दायित्व भी होता है | ऐसे में अगर कोई बच्चा मैथ में 99, 98,95... लाता है या कोई बच्चा 415/500 421/500 लाता है तो मेरा या मेरी संस्था का इसमें क्या रोल है ?? है ना रोचक सवाल ?? अगर मैं बढ़िया शिक्षक हूं और मेरी संस्था(मां स्टडी कोचिंग सेंटर )की पूरी टीम इतनी बढ़िया है तो सभी बच्चों का प्रदर्शन लगभग समान होना चाहिए | निश्चित रूप से हमारे सभी बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया किसी ने बहुत बढ़िया किया ,किसी ने औसत किया और यह स्वाभाविक भी है क्योंकि जिसने अपने आप को जितना "रगड़ा" उसने उतना "चमका" हमने तो बस कच्चे मिट्टी से बर्तन बनाने वाले "कुम्हार" का रोल निभाया है यहां | लेकिन हां बच्चों का इतना बढ़िया प्रदर्शन महज एक संयोग नहीं हो सकता | इसके पीछे बच्चों के सालों की मेहनत अभिभावकों का उम्मीद एवं शिक्षकों का सतत प्रयास जुड़ा होता है | हमारी संस्था ने विगत वर्षों में ऐसे कई परिणाम और भी दिए हैं आने वाले समय में भी देते रहेंगे | इस पत्र के माध्यम से मैं और मेरी संस्था की टीम आप अभिभावकों से एक अपील करते हैं कि आपके बच्चे जहां भी पढ़ रहे हैं उन्हें पढ़ने दें परंतु बच्चों की प्रगति की जांच नियमित रूप से करते रहें | हमारे कुछ प्रतिभावान बच्चों के परिणाम नीचे दिए गए हैं , जिन बच्चों का प्रदर्शन दसवीं में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा,उन्हें हौसला रखना है और 12वीं में अच्छा करना है | इस संदेश को पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद........मां स्टडी कोचिंग सेंटर की पूरी टीम ||
1) अभिषेक कुमार - 421
(2) अक्षय कुमार - 415
(3) अंकुश कुमार मिश्रा- 371
(4) नीरज कुमार -345
(5) अजय महतो- 342
(6) अजय राय - 338
(7) अजित कुमार-322
(8) बिंदु कुमारी - 320
(9)रवि कुमार - 319
(10) रंजन कुमार. 315
(11)रोहित मिश्रा - 315के साथ -साथ अनेको छात्रो ने 300 अंक ( 60%) से अधिक अंक प्राप्त किए है 😊✌🏻
सभी छात्रो को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाए ✌🏻🌹
जो Students अपने मेहनत के मुताबिक परिणाम प्राप्त नही किए उनको मेरी संवेदनाए क्योकि सफलता का मापदंड सिर्फ बोर्ड परीक्षा का अंक ही नही होता है। आप सभी को अगामी परीक्षाओ के लिए आशीर्वाद है ✋🏻🌹
Maa study Coaching Centre Mubarak pur (saran) Mukesh sir
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Mubarakpur
Chhapra
841415
Opening Hours
| 9am - 5pm |