Chapra Mail
Get updated with the most recent and verified news of Chapra,Saran
छपरा में डॉ. नेहा पांडेय के क्लीनिक (ऑन हेल्थ हॉस्पिटल)दारोगा रॉय चौक में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उक्त डॉक्टर के अस्पताल में प्रसव पीड़िता और मरीजों की मौत पर हंगामा हो चुका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये क्लीनिक आशा कार्यकर्ताओं और दलालों के नेटवर्क के जरिए चलते हैं।
छपरा में हुई तेज बारिश और तूफान में GMCH(मेडिकल कॉलेज) छपरा का विजली आपूर्ति 12 घंटे से बाधित
छपरा में करोड़ों लोगों रुपए के लागत से बने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बिजली नहीं होने से मरीज और कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही कंप्यूटर से होने वाले सभी कार्य जिसको रजिस्टर के माध्यम से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को तेज बारिश और तूफान आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई लेकिन इस करोड़ों रुपए के बिल्डिंग में जनरेटर की कोई सुविधा नहीं है । सभी मरीज हाथ वाले पंखा डोलाते नजर आए । तो कोई कर्मचारी पसीने से लथपथ दिख रहा । वहीं वहां इलाज करवाने आए कुछ मरीज का कहना था स्थिति बहुत ही दयनीय है किसी को फिक्र नहीं है कि 12 घंटे से ऊपर हो गए बिजली को बाधित हुए लेकिन अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रशासन अभी से ही कुंभकर्णी नींद में है तो आगे क्या होगा ? ? ?
26/05/2026
शांति समिति बैठक...
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में अगामी बकरीद के मद्देनजर प्रत्येक थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की जा रही हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Dahiyawan Tola
Chhapra
841301