Local News Bihar

Local News Bihar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Local News Bihar, Media/News Company, chapra, Patna.

14/05/2026

छपरा के खैरा में ससुराल से वापस आ रहे एक सब्जी विक्रेता का टोटो पलटने से दुखद मौत हो गई घटना खैरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर मंदिर के पास हुआ है इस दुखद घटना में खैरा थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी पंचम साह के 32 वर्षीय पुत्र उदय प्रकाश साह की मौत हो गई जिसके बाद सुचना मिलते हैं परिवार में चीख-पुकार मच गया लोग भागे भागे घटनास्थल पर पहुंचे, वहीं घटना की सुचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराएं जाने के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया....

| Road Accident | Death News | Local News Bihar | Chapra News | Saran News | Chapra jila |

12/05/2026

छपरा में बारिश से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।
साढा ढाला से लेकर जटही पोखरा और रामनगर ढाला तक नालों की सफाई तेज करने का निर्देश दिया गया है। वहीं मौना चौक से गांधी चौक तक चल रहे डबल डेकर और नाला निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने मई माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है।
इसके साथ ही जिन जगहों पर पाइलिंग कार्य पूरा हो चुका है, वहां सड़क और नाला निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जल निकासी के लिए जरूरत पड़ने पर पंप लगाने की भी तैयारी करने को कहा गया है।
मौना टोला से दूधही पोखरा तक नाले को अतिक्रमण मुक्त कर कच्चे नाले की उड़ाही कराने का भी आदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम, बुडको, पुल निर्माण निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

12/05/2026

छपरा के मेकर बाजार पर श्रम विभाग की छापेमारी,दो बाल श्रमिक किए गए मुक्त...

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Chapra
Patna
841301