Media zone,chhapra
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Media zone,chhapra, Media/News Company, Harimohan Lane, Nagar nigam chouk, Chhapra.
छपरा में शिक्षा और हुनर का संगम: आकाश ब्रांच के समर कैंप में बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं शहर के दिग्गज शिक्षक*
गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक और ज्ञानवर्धक बनाने के उद्देश्य से आकाश इंस्टीट्यूट, छपरा (ऑफलाइन सेंटर) द्वारा एक शानदार *समर इंटर्नशिप कैंप* का आयोजन किया गया है। इस विशेष कैंप में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों सीसीएस , सीपीएस एचआर इंपीरियल, ब्रजकिशोर एवं दून पब्लिक स्कूल के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं बेहद उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
संस्थान द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत यह पूरा इंटर्नशिप प्रोग्राम हर छात्र के लिए *पूरी तरह से नि:शुल्क* आयोजित किया गया है, ताकि बच्चों को नई स्किल्स, आत्मविश्वास और एक बेहतर भविष्य की दिशा मिल सके। यह स्पेशल कैंप छः मई से शुभारंभ हो चुका
*पांच प्रमुख विषयों पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान*
इस समर इंटर्नशिप के दौरान छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
*आर्ट और पेंटिंग*: ड्राइंग, क्रिएटिविटी, कलर थ्योरी और आर्ट टेक्निक्स।
*विज्ञान :* कंप्यूटर बेसिक्स, मजेदार एक्सपेरिमेंट्स, साइंस एंड स्किल्स, बेसिक डिटेक्शन और इनोवेशन।
*गणित* कांसेप्ट बिल्डिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, स्पीड और एक्यूरेसी, लॉजिकल रीजनिंग और ओलंपियाड की तैयारी।सामाजिक विज्ञान* इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और मैप स्किल्स। तथा स्पोकन इंग्लिश:* व्याकरण, बोलचाल, उच्चारण, कम्युनिकेशन स्किल्स और आत्मविश्वास विकास।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्रांच हेड एम आजाद अली ने बताया कि
अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों का भविष्य संवर रहा है।
छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा और सही दिशा देने के लिए आकाश इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ शिक्षक दिन-रात जुटे हुए हैं। यह पूरा कैंप इंग्लिश टीचर धर्मेंद्र कुमार ओझा, केमिस्ट्री फैकल्टी शिवचंदन सिंह, ब्रांच हेड, एकेडमिक हेड अजय कुमार और गणित व रीजनिंग शिक्षक नितेश रंजन के कुशल मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।आकर्षक पुरस्कार और सर्टिफिकेट**
कैंप के समापन पर सभी सहभागी छात्रों को मात्र ₹99 के आंशिक शुल्क पर आधिकारिक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को आकर्षक अवॉर्ड्स (पुरस्कारों) से भी नवाजा जाएगा।
यह ऑफलाइन कैंप सलेमपुर चौक स्थित शाखा में चल रहा है। संस्थान के इस प्रयास की शहर के अभिभावकों और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, क्योंकि यह बच्चों को छुट्टियों में गैजेट्स से दूर रखकर कुछ नया सीखने और सफलता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।
09/06/2026
जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिलाधिकारी सख्त
छपरा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यायालयों में लंबित मामलों में समयबद्ध रूप से स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट्स दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि न्यायिक मामलों का प्रभावी एवं त्वरित निष्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी विभाग न्यायालयी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें.जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की गुणवत्ता इस अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविरों से संबंधित लंबित आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें।17 एवं 18 जून 2026 को राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आयोजित किए जाने वाले “प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर” की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिकाधिक पात्र लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग काउंटर स्थापित किए जाएं, हेल्प डेस्क की व्यवस्था हो तथा लाभार्थियों को आवेदन एवं दस्तावेजीकरण में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), नगर आयुक्त सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी बैठक से जुड़े रहे।
09/06/2026
यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
छपरा जंक्शन पर यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को आरपीएफ व सीआईबी ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर आरपीएफ सीआईबी व सीपीडीएस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई. टीम ने प्लेटफार्म संख्या दो के पूर्वी छोर के समीप छापेमारी कर आरोपी को दबोचा. गिरफ्तार युवक नगर थाना क्षेत्र के योगिनिया कोठी, म्युनिसिपलटी चौक निवासी राकेश कुमार बताया जाता है. सीआईबी प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि राकेश कुमार काफी समय से छपरा जंक्शन तथा छपरा कचहरी स्टेशन पर सक्रिय था और खासकर रात में सो रहे यात्रियों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन चोरी कर लेता था.वही आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी बढ़ाई, जिसके बाद आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 28 हजार रुपये आंकी गई है.वही फिलहाल आरपीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है. वहीं, आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Harimohan Lane, Nagar Nigam Chouk
Chhapra