Rohit Pathak

Rohit Pathak

Share

Reporter News chenal Peptech time chhatarpur (M.P.)

28/03/2025

सांसद के प्रयासों से खजुराहो में 100 बिस्तरीय नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सालय खुलना संभव

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के द्वारा आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री द्वारा खजुराहो में 100 बिस्तरीय नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सालय खोले जाने की राह संभव हुई। सांसद खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा दिनांक 28 मार्च 2025 को तारांकित प्रश्न क्र.-403 का उत्तर देते हुए केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रताप राव जाधव द्वारा सदन में आश्वासन दिया गया कि खजुराहो संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के छतरपुर जिले के खरोही गाँव में 25 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। राज्य सरकार द्वारा जैसे ही यह प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव प्राप्त होता है, तो यह चिकित्सा केंद्र खोला जाएगा। तत्पश्चात् सांसद खजुराहो के माध्यम से अवगत कराया गया है कि संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश के पत्र क्रमांक 3608, भोपाल, दिनांक 16.09.2021 के माध्यम से डायरेक्टर, सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योगा एंड नेचुरोपैथी, नई दिल्ली को प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है।

अतः मंत्री के आश्वासन के आधार पर प्रस्ताव प्रेषित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में खजुराहो में 100-बिस्तरीय नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सालय खोले जाने के मार्ग खुल चुके हैं। कालांतर में यह चिकित्सालय खजुराहो में खोला जाना संभव हो गया है, जिससे क्षेत्र के साथ-साथ संपूर्ण मध्य प्रदेश राज्य को इसका लाभ मिलेगा।

खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी द्वारा लगातार खजुराहो संसदीय क्षेत्र हेतु सौगातें प्रदान की जा रही हैं।

Photos from Rohit Pathak's post 26/03/2025

*नए शिक्षण सत्र से खजुराहो में शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय।*
*डिप्टी कमिश्नर के साथ विधायक ने किया भवन का निरीक्षण।*

छतरपुर। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में नए शिक्षा सत्र से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएँ शुरू हो जाएँगी। क्षेत्रीय सांसद वी.डी. शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया के विशेष प्रयास से खजुराहो को यह सौगात मिली है। यूथ हॉस्टल के भवन में कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। बुधवार को जबलपुर से आए डिप्टी कमिश्नर एवं विद्यालय प्राचार्य के साथ-साथ विधायक अरविंद पटैरिया ने इस भवन का निरीक्षण किया। भवन विद्यालय संचालन के लिए लगभग तैयार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, खजुराहो को केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिल गई है, लेकिन अभी भवन तैयार नहीं हो पाया है। इसी शिक्षण सत्र से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएँ शुरू की जानी हैं। प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने से पहले किसी न किसी भवन में विद्यालय के संचालन की व्यवस्था आवश्यक है। खजुराहो स्थित यूथ हॉस्टल का भवन इसके लिए चिन्हित किया गया है और कक्षाएँ संचालित करने के लिए इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यूथ हॉस्टल में चल रही तैयारी की जानकारी लेने जबलपुर से डिप्टी कमिश्नर दीपराज मीणा खजुराहो पहुँचे। उन्होंने पूरे भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया और विद्यालय प्राचार्य मनीष रूसिया भी उपस्थित रहे। इसी सत्र से कक्षाएँ प्रारंभ किए जाने को लेकर भवन की अंतिम रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। प्रयास यह है कि खजुराहो एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

VD Sharma Arvind Pateriya BJP Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur Dr.mohan yadav Collector Office Chattarpur Mukesh Pandey

Photos from Rohit Pathak's post 09/03/2025

भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार बने के विजेता 🇮🇳

09/03/2025

गर्व से लहराया तिरंगा, भारत बना 2025 का विजेता 🇮🇳

Want your business to be the top-listed Media Company in Chhatarpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Chhatarpur