Datia Breaking News Wala
दतिया जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए लाइक एवं फॉलो करें - Datia Breaking News Wala फ़ेसबुक पर
27/05/2026
#हरियाणा के पानीपत के एक 35 वर्षीय वकील सुधीर जाखर ने निर्वाचन आयोग में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाने का भी प्रस्ताव रखा है। यह संगठन अब तक सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यंग्य के रूप में चर्चा में था।
सुधीर जाखर का कहना है कि देशभर में प्रधान न्यायाधीश यानी के बयान को लेकर लोगों की भावनाएं सामने आ रही हैं और उन्हें एक राजनीतिक मंच देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके फिलहाल विदेश में हैं और उनके वापस आने को लेकर कोई जानकारी नहीं है, इसलिए उन्होंने खुद यह पहल की है।
26/05/2026
#निवाड़ी जिलें के ओरछा में गंगा दशहरा (25 मई) के मौके पर कंचना घाट पर 'जल गंगा संवर्धन अभियान 2026' के तहत महाआरती और मां बेतवा को 400 मीटर चुनरी चढ़ाने का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद रहे। लेकिन अब इसी सरकारी कार्यक्रम की एक फोटो वायरल है, जिसमें पहली पंक्ति में निवाड़ी जिलें के भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटैरिया बैठे दिख रहे हैं और कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे व एसपी डॉ. रायसिंह नरवरिया दूसरी पंक्ति में। अब सवाल यही है कि सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल और प्रशासन पीछे क्यों?
अब सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में VIP सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर सवाल उठ रहे हैं—फ्रंट रो में राजनीतिक पदाधिकारी और पीछे कलेक्टर-एसपी...आपके अनुसार सरकारी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल कैसे होना चाहिए?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Datia District
Datia
475661