Purna Tours
your journey, our promise Purna Tours is a premier tour and travel company based in the scenic state of Uttarakhand, India.
23/11/2025
हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं एक अनोखी और आध्यात्मिक यात्रा #खैट_पर्वत और #कुंजपुरी_माँ के दर्शन के साथ सभी धार्मिक यात्रा प्रेमियों को मेरा नमस्कार 🙏🙏करता हूँ
आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस आध्यात्मिक यात्रा को स्वीकार करें और हमारे साथ जुड़ें।
इस बार हम पूर्णा टूर्स बाय अमित नौटियाल की ओर से एक अद्भुत यात्रा लेकर आ रहे हैं, जिसमें प्रकृति और अध्यात्म का सुंदर मेल होगा। यह यात्रा पहाड़ी स्टे और शांति के साथ होगी, ताकि आप नए साल 2026 में सदैव ऊर्जावान, स्वस्थ और सशक्त महसूस करें।
यात्रा का मुख्य आकर्षण है उत्तराखंड के रहस्यमय और मनमोहक #खैट_पर्वत का दर्शन।
यह पर्वत " #परियों_का_देश" कहलाता है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक माहौल के लिए प्रसिद्ध है।
7 से 11 #जनवरी के मध्य हम आपको लेकर चलेंगे, जहां आप घंटों ध्यान में बैठ सकते हैं, योग कर सकते हैं और प्रकृति की अनमोल छटा का आनंद ले सकते हैं। यहां से आपको 360 डिग्री का बेहतरीन पैरानोमा दृश्य दिखाई देगा, जिसमें हिमालय की कई बर्फीली चोटियां झलकेंगी।
इस यात्रा में कुंजपुरी देवी माँ , सुरकंडा देवी मंदिर, चंद्रबदनी मंदिर और आसपास के अन्य दर्शनीय स्थल भी शामिल हैं।
यात्रा की शुरुआत और समाप्ति हरिद्वार से होगी, जिससे आपके लिए सुविधा भी रहेगी।जल्द ही हम रजिस्ट्रेशन शुरू करेंगे।
कृपया इस पोस्ट में अपनी सहमति अवश्य दें और खैट पर्वत के बारे में गूगल पर जानकारी प्राप्त कर सकते है
ताकि आप इस यात्रा का आनंद पूरी तरह उठा सकें। #परियों_का_देश
#खैट_पर्वत से जो हिमालय की चोटियां 360 डिग्री पर दिखाई देती हैं।
#चौखंबा पर्वत
#बंदरपूंछ पर्वत
#नीलकंठ पर्वत
#कामेट पर्वत
#त्रिशूल पर्वत
#नंदादेवी पर्वत
#माणा पीक
#मुखुट पर्वत
और अन्य कई बर्फ से ढकी चोटियां
आप और हम साथ मे यात्रा करने के लिए उत्साहित,
अमित नौटियाल
पूर्णा टूर्स Purna Tours team
09068114976
19/11/2025
Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Rider OM, Manish Dhandhi, RazzJyoti Sonar, Avinash Goel, Jignesh Soni, Indu Mishra, Virendra Dwivedi, Sunil Chandra Srivastava, Ashish Mishra, आनंदसुमन सिंह, Saukin Panwar, Reena Jain Kapoor
15/11/2025
15/11/2025
📢सुनो 📢📢📢📢सुनो 📢📢📢📢सुनो📢📢📢
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
साल का सबसे दिलचस्प अनुभव आपका इंतजार कर रहा है पहाड़ी अंदाज में नया साल।
आइए, इस बार नया साल सिर्फ मनाएँ नहीं, उसे महसूस करें!
नया साल 2026 – पहाड़ी अंदाज में खिरसू गाँव जिला पौड़ी गढ़वाल देवभूमि उत्तराखण्ड मे।
🌄 पहाड़ों की ठंडी हवाओं संग,
हम नया साल रँग-जँग शुरू करने वाले हैं।
🌲 देवभूमि की वादियों में,
खुशियों की नई गूँज जगाने वाले हैं।
🔥 धूप-छाँव, बुरांश-गुलाब की महक संग,
हम अपने सपनों का नया आगाज़ करने वाले हैं।
🏔️ पहाड़ी दिल से, पहाड़ी अंदाज़ में,
हम लोग नए साल का शुभ आगाज़ करने वाले हैं।
2 रात / 3 दिन का धमाकेदार इवेंट –
मात्र ₹7,999 प्रति व्यक्ति
इस नए साल का स्वागत करें पहाड़ों की गोद में,
जहाँ ठंडी वादियाँ, लोक संगीत की गूंज और ढोल-दमाऊ की थाप आपको एक अलग ही संसार में ले जाएगी।
Khrishu आपको सिर्फ सुकून ही नहीं देगा, बल्कि पहाड़ी संस्कृति का अनोखा अनुभव भी करवाएगा
शांत पहाड़ी दृश्य: देवदार, चीड़ और बुरांश के जंगलों से घिरी वादियाँ।
स्थानीय मंदिर दर्शन: प्राचीन मंदिरों और देवस्थलों की यात्रा जो स्थानीय आस्था का प्रतीक हैं।
सनसेट पॉइंट: जहाँ से ढलते सूरज के साथ घाटियों में सुनहरी रोशनी फैल जाती है।
ट्रेकिंग और नेचर वॉक: रोमांच प्रेमियों के लिए सुंदर ट्रेल्स और आसपास के गांवों की तैयार पगडंडियाँ।
✅इवेंट के खास ✅
आकर्षण पहाड़ी भोजन:
✅गरमा-गरम झोल,
✅आलू के गुटके,
✅मंडुवे की रोटी,
✅भांग की चटनी,
✅जंगली मटन और स्थानीय स्नैक्स।
भजन जो होगा वह बिल्कुल पहाड़ी अंदाज में होगा और बिल्कुल अलग हुआ स्वादिष्ट भजन पहाड़ी अंदाज में
✅वेज और नॉन-वेज दोनों स्वादों का आनंद,
✅पहाड़ी मसालों की खुशबू के साथ।
संगीतमयी पहाड़ी रात:
✅ढोल-दमाऊ की धुनों पर झूमता लोक नृत्य।
✅पारंपरिक परिधान और लोकगीतों से सजी पहाड़ी नाइट।✅लोक नृत्यों जैसे झोड़ा, तादी, और चांचरी की छटा।
✅नए साल का स्वागत:रात के तारों भरे आसमान के नीचे अलाव के साथ काउंटडाउन पार्टी।
पहाड़ी आतिथ्य, हँसी-मजाक और स्थानीय संस्कृति के रंग।
खास पैकेज में शामिल
आवास (2 रातें)
स्थानीय पहाड़ी भोजन (वेज/नॉनवेज)
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रवेश
गाइडेड लोक-यात्रा और गतिविधियाँ
Purna Tours team
Amit Nautiyal
श्रीनगर गढ़वाल देवभूमि उत्तराखण्ड
246174
📢📢More details contact us📢📢
090681 14976
📢📢📢📢 सूचना 🚩 सूचना 🚩 सूचना 📢📢📢📢
🌺 आइए – देवभूमि उत्तराखंड की इस दिव्य यात्रा का हिस्सा बनिए मेरे साथ
🕉️ हिमालय की गोद में शिव का सर्वोच्च धाम 🏔️
“जहां धरती छूती है आसमान को, वहीं विराजते हैं भगवान तुंगनाथ – कैलाश के समान शांत, दिव्य और तेजस्वी।”
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में स्थित तुंगनाथ महादेव मंदिर (Tungnath Temple) दुनिया का सबसे ऊँचाई पर स्थित शिव मंदिर है।
यह मंदिर पंच केदारों में से एक है और इसकी आध्यात्मिक ऊर्जा इतनी प्रबल है कि यहां पहुंचने वाला हर भक्त अपने भीतर शांति और आत्मिक शक्ति का अनुभव करता है।
समुद्र तल से ऊँचाई: 3,680 मीटर (12,073 फीट)
Latitude: 30.5006° N
Longitude: 79.2169° E
भगवान शिव (तुंगनाथ – “शिव का सर्वोच्च रूप”)
जब सर्दियां आती हैं, तुंगनाथ का पूरा क्षेत्र सफेद बर्फ की चादर में ढक जाता है। मंदिर की सीढ़ियाँ बर्फ़ से लिपटी होती हैं, देवदार के पेड़ों पर बर्फ की झिलमिल करती परतें, और वातावरण में केवल “हर हर महादेव” की गूंज — यह दृश्य किसी स्वर्ग से कम नहीं।
उस समय बाबा तुंगनाथ की पूजा मक्कूमठ में की जाती है, जो उनका शीतकालीन प्रवास स्थल है।
🌄 यात्रा विवरण (2 रात 3 दिन) –
“ऋषिकेश से तुंगनाथ बाबा के दर तक”
💰 पैकेज शुल्क: मात्र ₹4000/- प्रति व्यक्ति
(जिसमें शामिल है –
यात्रा वाहन, रहने व खाने की व्यवस्था
🗓️ Day 1: ऋषिकेश → देवप्रयाग → धारी देवी → चोपता (रात्रि विश्राम)
सुबह 6:00 बजे ऋषिकेश से यात्रा प्रारंभ होगी हर हर महादेव के जयकारों के साथ।
देवप्रयाग संगम दर्शन: जहां अलकनंदा और भागीरथी मिलकर गंगा का निर्माण करती हैं।
कमलेश्वर महादेव मंदिर दर्शन (श्रीनगर गढ़वाल): जहां स्वयं भगवान विष्णु ने शिव आराधना की थी।
धारी देवी मंदिर दर्शन: माता धारी देवी का मंदिर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है, यह देवभूमि उत्तराखंड की चार धाम यात्रा की रक्षक देवी मानी जाती हैं।
शाम तक चोपता पहुँचकर होमस्टे / कैंप में विश्राम। (शेयरिंग बेस स्टे )
🌙 रात को बोनफायर, तारों भरा आसमान और हिमालय की शांत वादियों का अनुभव।
🗓️ Day 2: चोपता → तुंगनाथ महादेव → चंद्रशिला ट्रेक → सारी गाँव के वातावरण में रात्रि विश्राम रहेगा।
🔔 "हर हर महादेव" की गूंज में जब आप तुंगनाथ की सीढ़ियाँ चढ़ते हैं, तब लगता है जैसे हर कदम पर शिव स्वयं साथ चल रहे हों।
सुबह 6:00 बजे ट्रैक शुरू कर तुंगनाथ महादेव के दर्शन हेतु ट्रेक आरंभ (3.5 किमी)।
मार्ग में रोडोडेंड्रोन (बुरांश) के जंगल, पक्षियों की चहचहाहट, और बर्फ से ढके पर्वत।
मंदिर दर्शन के बाद इच्छुक यात्री चंद्रशिला शिखर (4,000 मीटर) तक ट्रेक कर सकते हैं — जहां से चौखंभा, नंदा देवी और त्रिशूल की भव्य चोटियां दिखती हैं।
वापसी में सारी गाँव रात्रि विश्राम होगा
🌙 सारी गाँव देवरिया ताल के समीप।
( सारी गांव से देवरिया ताल ट्रैक की दूरी 3 किमी )
🗓️ Day 3: सुबह 6:00 ट्रैक शुरू देवरिया ताल भ्रमण के लिए — ताल में हिमालय की परछाईं देख मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। वापसी यात्रा → ऋषिकेश (Drop)
सुबह हिमालयी नाश्ते के बाद वापसी यात्रा आरंभ।
बीच में स्थानीय हस्तकला व मंदिर दर्शन के अवसर।
शाम तक ऋषिकेश आगमन — बाबा तुंगनाथ की कृपा से भरी इस यात्रा का समापन।
🕉️ यात्रा में शामिल सेवाएँ
✅ ऋषिकेश से Pick & Drop 17 सिटर आरामदायक टेंपो ट्रैवलर
✅ रहने होमस्टे या कैंप ( तीन व्यक्ति एक रूम में रहेंगे )
✅खाने ( सुबह का नाश्ता गरमा गरम पैक खाना रहेगा जोकी हम ट्रैक के दौरान किसी सुंदर जगह पर करेंगे।
रात का खाना जो की शुद्ध पहाड़ी भोजन रहेगा) की पूरी व्यवस्था रहेगी ( 3 नास्ता , 2 रात्रि भोजन )
✅ सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण ( देवप्रयाग संगम कमलेश्वर महादेव,धारी देवी मंदिर,ओंकारेश्वर मंदिर
✅ अनुभवी स्थानीय टूर मैनेजर आपके साथ रहेगा
✅ बोनफायर और ग्रुप एक्टिविटीज़
🚫 जो पैकेज में शामिल नहीं है।
❌ दिन का खाना पैकेज में नहीं है। व्यक्तिगत खर्च जो भी यात्रा के दौरान स्नेक्स,कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, आइस क्रीम,फास्ट फूड,नॉन वेज,अल्कोहल, सिगरेट,चाय,वॉटर बॉटल यह सब आपके व्यक्तिगत खर्च में रहेगा।
❌ यात्रा बीमा या मेडिकल आपातकालीन खर्च
❌ कोई अतिरिक्त गतिविधियाँ जो पैकेज में उल्लेखित नहीं हैं।
💫
यह आस्था और साहस दोनों का संगम है।
हिमालय की गोद में शिव के साक्षात दर्शन होते हैं।
सर्दियों में यह यात्रा एक स्वर्गिक अनुभव देती है।
मात्र ₹4000 में एक पूर्ण आध्यात्मिक और प्राकृतिक अनुभव।
🔔 "हर हर महादेव"
Purna Tours team
More details contact us
9068114976
7060748422
8218886132
Srinagar garhwal devbhumi uttrakhand
246174
District pauri garhwal
#हरहरमहादेव
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
#80 Plot Number Joghiwala Dehradun
Dehra Dun
248005