Sahdev Singh Pundir

Sahdev Singh Pundir

Share

विधायक - विधानसभा 17-सहसपुर, उत्तराखंड

Photos from Sahdev Singh Pundir's post 23/05/2026

आज सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत होरावाला में विधायक निधि वर्ष 2026-27 से स्वीकृत ₹2.50 लाख की लागत से निर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

यह विकास कार्य ग्रामीणों की आवागमन सुविधा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के साथ क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

19/05/2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (से0नि) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

जनरल साहब ने अपने संपूर्ण जीवन में ईमानदारी, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की। उत्तराखंड के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उनका निधन उत्तराखंड की राजनीति और भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्य ने आज एक दूरदर्शी नेता, कुशल प्रशासक एवं जनप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Dehra Dun?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Suddhowala
Dehra Dun
248001