Hindustan Bol Raha Hai

Hindustan Bol Raha Hai

Share

Best news Portal.

सिर्फ 1 रुपए में कुलभूषण जाधव की पैरवी कर रहे हैं देश के सबसे मंहगे वकील हरीश साल्वे 16/05/2017

पाकिस्तान में भारतीय कुलभूषण जाधव को सुनाई गई फांसी की सजा को लेकर भारत और पाकिस्तान हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आई. सी.जे.) में आमने-सामने हुए। सुनवाई के दौरान आई.सी.जे. ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया। आई.सी.जे. ने पाकिस्तान की ओर से पेश किए गए जाधव के कबूलनामे का फर्जी वीडियो देखने से इंकार कर दिया। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की फांसी रद्द करने का अनुरोध किया। [ 82 more words ]

http://hindustanbolrahahai.com/arish-salve-charged-re-1-to-fight-kulbhushan-jadhav-case-at-international-court-of-justice/

सिर्फ 1 रुपए में कुलभूषण जाधव की पैरवी कर रहे हैं देश के सबसे मंहगे वकील हरीश साल्वे पाकिस्तान में भारतीय कुलभूषण जाधव को सुनाई गई फांसी की सजा को लेकर भारत और पाकिस्तान हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय  न्यायालय (आई. सी.जे.) में आमने-सामने हुए। सुनवाई के दौरान आई.सी.जे. ने पाकिस्तान को कर…

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 16/05/2017

आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच में ओपनर दीप्ति शर्मा (188) मात्र 12 रन से दोहरा शतक बनाने से चूक गई। वह पहली ऐसी भारतीय महिला बल्लेबाज हैं, जिसने एकदिवसीय महिला क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर बनाया है। उन्होंने साथी ओपनर पूनम राउत (109) के साथ महिला वनडे क्रिकेट में पहले विकेट के लिए 45.3 ओवर में 320 रन की साझेदारी की, जो महिला क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए साझेदारी का नया विश्व रिकाॅर्ड है। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 40 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई और उसे 249 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद भारत के 19 अंक हो गए हैं। उसने फाइनल में भी जगह बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट पर 358 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। दीप्ति और पूनम के बीच हुई 320 रन की साझेदारी महिला और पुरुष क्रिकेट दोनों में यह वनडे की तीसरी सबसे बड़ी है। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स ने फरवरी 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 372 रन की साझेदारी की थी। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने नवंबर 1999 में हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 331 रन की साझेदारी की थी। उसके बाद अब यह 320 रन की साझेदारी हुई है। दीप्ति को रेचल डिलानी ने बोल्ड किया। दीप्ति का विकेट 320 के स्कोर पर गिरा। पूनम 109 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं। शिखा पांडे ने 27 रन बनाकर भारत को 358 तक पहुंचाया। यह भारत का महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले भारत का सर्वाधिक स्कोर 2 विकेट पर 298 रन था, जो उसने धनबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी 2004 में बनाया था। दीप्ति और पूनम के शानदार शतकों के साथ उनके बीच पहले विकेट के लिए 320 रन की विश्व रिकाॅर्ड साझेदारी हुई। इसकी बदौलत भारत ने 4 देशों के टूर्नामेंट में सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 3 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर बना दिया। आज तक किसी भी विकेट के लिए महिला क्रिकेट में 300 रन नहीं बने थे, लेकिन इन 2 भारतीय बल्लेबाजों ने यह कारनामा कर दिखाया। 19 वर्षीय दीप्ति ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 160 गेंदों पर 188 रन में 27 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनका पहला वनडे शतक भी था। वह मात्र 12 रन से वनडे में दोहरा शतक बनाने से चूक गई। उन्होंने एकदिवसीय इतिहास में दूसरा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। आॅस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम नाबाद 229 रन का विश्व रिकाॅर्ड है।

http://hindustanbolrahahai.com/womens-cricket-india-openers-put-on-a-world-record-320-run-stand/

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच में ओपनर दीप्ति शर्मा (188) मात्र 12 रन से दोहरा शतक बनाने से चूक गई। वह पहली ऐसी भारतीय महिला बल्लेबाज हैं, जिसने एकदिवसीय महिला क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर बनाया है।…

IPL10: गुजरात लॉयंस की हार के लिए सुरेश रैना ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार 06/05/2017

गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों मिली हार के लिए अपने गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया है. गुजरात ने दिल्ली के सामने 209 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली ने दो युवा बल्लेबाजों रिषभ पंत(97) और संजू सैमसन (61) की तूफानी पारियों की मदद से 15 गेंद पहले हासिल कर लिया. जिसकी सोशल साइट्स पर काफी चर्चा रही. पंत और संजू ने गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में दूसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 143 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है. गुजरात पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ बाहर हो चुका है. मैच के बाद रैना ने कहा कि हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की. हमारे पास पुरानी गेंद से गेंद करने वाले अनुभवी गेंदबाज नहीं थे. एंड्रयू टाई ने अच्छा किया था लेकिन वह बाहर हैं. वहीं ड्वायन ब्रावो भी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमारे लिए जरूरी था कि हम खाली गेंदें निकालें. रैना ने कहा कि हमने हर संभव कोशिश की. धीमी गेंदें भी की. गेंद रिवर्स स्विंग भी हो रही थी लेकिन तब तक मैच हमारे हाथ से जा चुका था. रैना ने दिल्ली के पंत और संजू की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह पंत का दिन था. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी क. दोनों भारतीय टीम का भविष्य हैं.

http://hindustanbolrahahai.com/ipl10-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/

IPL10: गुजरात लॉयंस की हार के लिए सुरेश रैना ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों मिली हार के लिए अपने गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया है. गुजरात ने दिल्ली के सामने 209 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली ने दो …

Want your business to be the top-listed Media Company in Dehra Dun?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Dehra Dun