Ankit Raj
DMs open for leads and tips. Mail: [email protected]
21/09/2024
हरियाणा चुनाव: ब्राह्मणवास में विनेश की 'हरिजन चौपाल', लेकिन दलित को क्या हासिल हुआ?
जींद ज़िला मुख्यालय से क़रीब 30 किलोमीटर की दूरी पर बसा ब्राह्मणवास नामक गांव उन कुप्रथाओं को अकाट्य नियम मानता है जिनके लिए क़ानून में कठोर सज़ा का प्रावधान है. गांव का एक प्रभावशाली ब्राह्मण परिवार बताता है कि 70-80 प्रतिशत ‘हम’ हैं, बाकी दलित और कुछ पिछड़े हैं.
पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए कमेंट बॉक्स में दिए लिंक पर क्लिक करें।
16/09/2024
#नया_काम
हिंदी पत्रिकाओं का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है. ‘सरस्वती’, ‘दिनमान’, ‘धर्मयुग’, ‘सारिका’ से लेकर ‘साप्ताहिक हिंदुस्तान’ जैसी पत्रिकाओं ने हिंदी भाषा के साथ हिंदी समाज को भी संस्कार दिया था. संवैधानिक मूल्यों की वाहक इन पत्रिकाओं का देश की राजनीति और संस्कृति पर भी गहरा प्रभाव पड़ता था. नब्बे के दशक में आकर इन पत्रिकाओं की स्थिति बिगड़ने लगी. नई तकनीक और डिजिटल माध्यमों के बाद पत्रिकाओं के पाठक यूट्यूब और मोबाइल की ओर मुड़ गए.
आज हिंदी पत्रिकाओं की स्थिति पर चर्चा छिड़ने पर कई लोग हालावादी होकर बच्चन की शरण में चले जाते हैं, ‘अब न रहे वो पीने वाले, अब न रही वो मधुशाला’.
इस विषय पर द वायर हिंदी ने एक परिचर्चा, ‘हिंदी पत्रिका का अवसान?’, के तहत हिंदी की कई प्रमुख हस्तियों के सामने कुछ सवाल प्रस्तुत किए.
हिंदी दिवस परिचर्चा: हिंदी पत्रिका का अवसान? वृहत्तर हिंदी समाज अधिकांशतः ज्ञान-विमुख है. उसकी ऊर्जा जीवन के अस्तित्वमूलक संघर्षों, सस्ती राजनीति और सतही धार.....
12/09/2024
खुदाई जारी है...
वित्त वर्ष 2023-24 में राजस्थान में चूना पत्थर के कुल 21 ब्लॉक की नीलामी हुई थी. इनमें से 20 अंबुजा सीमेंट ने हासिल की थीं, और कम-अस-कम 15 खदानों की नीलामी में अंबुजा सीमेंट बोली लगाने वाली इकलौती कंपनी थी. कैसे?
इसे पढ़ें, आगे और भी आने वाला है।
https://thewirehindi.com/284562/rajasthan-how-adani-cement-company-ambuja-become-sole-bidder-for-15-limestone-mines/?fbclid=IwY2xjawFPp2NleHRuA2FlbQIxMQABHeWyChdPnuS_iGX9CPVHHNcIIy0okw_Wh97qg8fgsQohAlnklgxtxU29nQ_aem_OhK91O09_EKKFEl4WRdP5Q
राजस्थान: पंद्रह सीमेंट खदानों के एकमात्र बोलीदाता अडानी कैसे बने, पर्दे के पीछे क्या हुआ? वित्त वर्ष 2023-24 में राजस्थान में चूना पत्थर के कुल 21 ब्लॉक की नीलामी हुई थी. इनमें से 20 अंबुजा सीमेंट ने हासिल की थीं, औ....
11/08/2024
आरएसएस द्वारा समर्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर माजिद अहमद तालिकोटी आईआईसीसी की गवर्निंग बॉडी के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए हैं. सिराजुद्दीन कुरैशी, जो पिछले चार चुनावों से इस पद पर हैं, डॉक्टर माजिद का समर्थन कर रहे हैं.
इस्लामिक सेंटर के चुनावों पर संघ समर्थित संगठन की दस्तक आरएसएस द्वारा समर्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर माजिद अहमद तालिकोटी आईआईसीसी की गवर्निं...
26/06/2024
एडुटेस्ट के संस्थापक सुरेशचंद्र आर्य एक हिंदू संगठन के अध्यक्ष हैं, उनके कार्यक्रमों में मोदी शामिल होते हैं. कंपनी के प्रबंध निदेशक विनीत आर्य को जेल हो चुकी है, लेकिन फिर भी इसे परीक्षा के ठेके मिलते रहे हैं. समय हो और जरूरी लगे तो पढ़ें मेरी नई रिपोर्ट
पेपर लीक: गुजरात की ब्लैकलिस्ट कंपनी को लगातार मिल रहे भाजपा सरकारों के ठेके एडुटेस्ट के संस्थापक सुरेशचंद्र आर्य एक हिंदू संगठन के अध्यक्ष हैं, उनके कार्यक्रमों में मोदी शामिल होते हैं. कंप....
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Delhi