Inside Thought

Inside Thought

Share

बस कभी-कभी, कुछ-कुछ लिखने का शौक है,
कुछ एहसास कुछ यादें कुछ जज्बातों को शब्दों में उतारने का शौक हैं...✍️

08/03/2025

वो तुमको रग रग से बर्बाद कर देगा,
जिसको तुम अंग अंग में समा रखे हो…✍️शैली

12/02/2025

ये जो तुम किसी का अहम(ख़ास)होने का वहम(ग़लती)पाल रखे हो ना,कि चाहें कितना भी ख़राब टाइम आ जाए या कुछ भी हो जाए ये इंसान मेरा साथ देगा मुझे कभी नही छोड़ेगा, अपने समय,पढ़ाई,करियर पे फ़ोकस नही कर रहे हो, तो याद रखना जिस दिन तुमसे बेहतर कोई और आया उसके ज़िंदगी में उस दिन तुम्हें ऐसा लात मारा जाएगा ना की होश और अक़्ल दोनों ठिकाने आ जाएगा।तुम उस इंसान के लिए सिर्फ़ एक ऑप्शन हो जो कभी भी कहीं भी बदल दिए जाओगे, तब तुम उस इंसान को तो खो ही दोगे उसके साथ साथ तुम अपने टाइम,इमोशंस और करियर को भी हमेशा के लिए खो(बर्बाद)कर चुके होगे। तब बर्बादी,गिल्ट,पछतावा और डिप्रेशन के सिवा कुछ और हाथ नही लगेगा। इसीलिए ये अहम होने का वहम जितना जल्दी छोड़ दो वहीं बेहतर होगा।
इसीलिए किसी रिश्ते में आने पहले अपने करियर को फिक्स करो,ख़ुद को उस लायक़ बनाओ की कोई तुम्हें छोड़ने से पहले हज़ार बार सोचे और छोड़े भी तो तुम नहीं छोड़ने वाला ज़िंदगी भर पछताए।तुम अपने परिवार और ख़ुद के हालात को बदलने वाले इंसान हो यूँ ही किसी टाइम पास रिश्ते में ख़ुद को और परिवार के सपने को बर्बाद मत करो।
मुझे अच्छा से मालूम है कि किसी के जाने के बाद सही से उठ पाना कितना मुश्किल होता है,उस इंसान के साथ साथ सभी से नफ़रत हो जाता। कुछ नशे में ख़ुद को बर्बाद कर लेते है कुछ हिम्मत हारकर दुनिया छोड़ने का फ़ैसला कर लेते है,और कुछ चुनिंदा ही लोग है जो थेथर(ज़िद्दी) के तरह उठकर एक नए सिरे से शुरुआत करते है और सफल भी होते है मगर ऐसा बहुत कम ही होता है।
इसीलिए पहले ख़ुद को बनाओ फिर रिश्तें बनाओ
…✍️ Inside Thought

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Delhi