Zindgi advicer
you will get motivational quotes, good thoughts, posts,stories in hindi language.follow this page to get good content in hindi.
02/07/2025
समय का पहिया
"ये देख ना अनु ,फोन से पैसे कैसे भेजते हैं ,बता ना फिर से,मै भूल गयी " परेशान मा मेरे घर आते ही अपना फोन दिखा कर पुछने लगी .
मै थोडा थकी हुई थी इसलिये झूँझुलाकर बोली "तुम रहने दो मा ,ये सब तुम्हारे बस का नही है. इतनी बार बताया मैंने पर तुम हमेशा भूल जाती हो. लाओ मै ही ये काम कर दू ."मै मा से फोन लेने लगी.
"बस एक बार और बता दे , अब मै सीख लूँगी " .मा ने फोन जोर से पकड़ते हुये कहा .
मैने मा की ओर देखा और सहसा मुझे वो समय याद आ गया जब मा मुझे कुछ पढाती थी और मै बार बार गलती कर देती थी .तो मा गुस्से मे कहती की अब नही बताऊंगी और मै एक बार और बताने का मनुहार करती जैसे आज मा कर रही है.
मै भावुक हो गयी की जो मा कल तक मुझे गणित के मुश्किल प्रश्नो का हल बताती थी आज वो खुद नई तकनीको के मुश्किल मे है और मुझे से मदद मांग रही है .
आज जैसे मा ने मेरी जगह ले ली है और मैने मा की .मतलब अब समय बदल रहा है ...समय का पहिया घुम चुका है , अब मुझे मा का किरदार निभाना है वो सब बताना है जो उनके लिये जारूरी है ताकि वो खुद भी सब आधुनिक काम कर सके .
ये सब सोचते हुये मेरे आँखो से आंसू बहने लगे और मा मुझे हाथ पर मार कर बोली "रो क्यों रही है ?एक बार बाता दे फिर तंग नही करूँगी ."
मैने हसते हुये मा के हाथसे फोन लिया और कहा "आईये बताती हूँ और आप जब चाहे मुझे तंग कर सकती हैं ".
25/06/2025
इज़्ज़त किसकी होती है समाज मे......🤨
Category
Contact the business
Address
Mehsana
384001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Zindgi advicer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.