Federation Of Rohini Sector 20-25
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Federation Of Rohini Sector 20-25, Nonprofit Organization, 89 Gf Pocket 3 Sector 24 Rohini, Delhi.
18/01/2026
देवेंद्र सोलंकी जी (चेयरमैन) को
फेडरेशन के समस्त सदस्यों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, दीर्घायु रखें तथा आप समाजहित में निरंतर प्रगति करते रहें। 🎉🌸
📞 आप अपनी शुभकामनाएं मोबाइल नंबर +91 81308 92025 पर दे सकते हैं।
🎂 केक सेरेमनी कार्यक्रम
🕐 समय: दोपहर 1 बजे, रविवार
📍 स्थान: दिल्ली डेवलपर्स, प्लॉट नं. 30,
पॉकेट-11, सेक्टर-24, रोहिणी
(कृपया समय पर पधारें)
धन्यवाद
सुशील वर्मा
कॉर्डिनेटर
फेडरेशन ऑफ RWA
📞 मोबाइल: 8802180645
(किसी भी अन्य जानकारी / क्वेरी हेतु)
🎉 नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ
*Federation of RWA, सेक्टर 20 से 25, रोहिणी*
प्रिय सेक्टरवासियों,
नववर्ष के इस शुभ अवसर पर Federation of RWA (सेक्टर 20–25, रोहिणी) की ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बीते वर्ष में आप सभी के सहयोग, एकता और सामूहिक प्रयासों से हमारे सेक्टर में कई सराहनीय कार्य संपन्न हुए।
इसके लिए हम सभी सम्मानित नेतागण ,RWA सदस्यों, क्षेत्रवासियों तथा सहयोगी विभागों—MCD, DDA, दिल्ली पुलिस, NDPL एवं अन्य सभी अधिकारियों—का दिल से धन्यवाद करते हैं।
आप सबके साथ मिलकर ही स्वच्छता, सुरक्षा, विकास और अनुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की जा सकीं।
आइए, इस नए वर्ष में भी हम उसी सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ें।
हमारा संकल्प हो कि हम अपने समाज को और अधिक स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और समृद्ध बनाएँ, तथा जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें।
आप सभी का सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
*नववर्ष 2026 आप सभी के लिए सुख, स्वास्थ्य, शांति और प्रगति लेकर आए—इसी शुभकामना के साथ।*
धन्यवाद।
Sushil Verma
कॉर्डिनेटर
18/12/2025
⚠️ जनहित चेतावनी – Rohini व अन्य कॉलोनियों में “सपने बेचने वाले” बिल्डर्स से सावधान रहें
आजकल रोहिणी और दूसरी कई कॉलोनियों में कुछ ऐसे बिल्डर और डीलर सक्रिय हैं जो जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर, नकली “लक्ज़री फ्लैट” और “लीगल कंस्ट्रक्शन” के नाम पर गैर-कानूनी बिल्डिंग खड़ी कर रहे हैं।
इनका असली मकसद सिर्फ एक है—
काली कमाई को सफेद करना, और मुनाफा कमाकर भाग जाना।
बाद में जो फँसता है… वह बेचारा खरीदार।
💢 ये बिल्डर क्या करते हैं?
✔ दो प्लॉट जोड़कर अवैध इमारतें बना देते हैं
✔ नक्शा पास बताएंगे, पर नक्शा होता ही नहीं
✔ फ्लैट का एरिया बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं
✔ फर्जी वादे, चमकीले ब्रॉशर, और झूठी गारंटी
✔ अवैध निर्माण को “DDA approved” बताकर ग्राहकों को बेवकूफ बनाते हैं
✔ रजिस्ट्री अलग-अलग करके असली मिल्कियत छुपाते हैं
✔ और जब मामला फँसे—तो ये सब गायब…
फँसेगा कौन?
खरीदार।
⚠️ खरीदार के लिए कड़ी चेतावनी – प्रॉपर्टी खरीदने से पहले ये सब ज़रूर चेक करें
1️⃣ MCD का असली Sanctioned Map (नक्शा पासिंग)
– नक्शा नहीं = बिल्डिंग अवैध।
2️⃣ Land Ownership (Sale Deed, Chain of Title, Khasra/Khatoni)
– डीलर की बातों पर मत जाएँ, दस्तावेज़ देखें।
3️⃣ Plots Merged तो नहीं?
– दो प्लॉट जोड़कर बनाई बिल्डिंग = सीधा अवैध।
– ऐसे फ्लैटों की अलग-अलग रजिस्ट्री = और भी अवैध।
4️⃣ CC/OC (Completion / Occupancy Certificate)
– नहीं है = खतरा ही खतरा।
5️⃣ RERA Registration (जहाँ लागू हो)
– RERA से बाहर प्रोजेक्ट = जोखिम बढ़ा हुआ।
6️⃣ Water, Sewer, Electricity Approvals
– बिना approval, बाद में कनेक्शन भी नहीं मिलेगा।
7️⃣ Structural Safety Certificate
– बिना structural test, बिल्डिंग आपके परिवार के लिए खतरा है।
8️⃣ RTI और MCD/DDA Website पर सत्यापन
– सच 5 सेकंड में सामने आ जाएगा।
🔥 जनता के नाम एक सख्त संदेश
जो डीलर आपको “सपनों का घर” दिखाता है, वही कल आपको सीलिंग, डेमोलिशन और कोर्ट-कचहरी का नोटिस भी दिला सकता है।
फ्लैट की चमक पर मत जाएँ—
कागज़ात, कानून और नक्शे पर जाएँ।
🔴 याद रखें:
बिल्डर का फायदा एक बार,
पर खरीदार की मुसीबत पूरी जिंदगी
06/12/2025
आज कल एक अजीब सा ट्रेंड चल पड़ा है…
MCD के छोटे–छोटे कामों का उद्घाटन भी हमारे माननीय MP साहब के हाथों कराया जा रहा है।
शौचालय (Toilet Complex) तक का रिबन काटने का काम सांसद स्तर तक पहुँचा दिया गया है!
उधर हमारे ही Ward-27 में,
Sector–24 के Pocket–12 में पिछले 3 साल से MCD Horticulture Department के पास फंड नहीं है…
और वहाँ एक भी नया काम नहीं हुआ!
पर यहां सोशल मीडिया पर करोड़ों के उद्घाटन, फ़ोटो-शूट और प्रचार ही प्रचार…
असली जमीनी काम ZERO!
स्थानीय नेतृत्व—
Deputy Mayor, Mandal Adhyaksh और Ward-27 के पदाधिकारी—
सब सांसद की छवि चमकाने में लगे हैं,
लेकिन पॉकेट–वाइज असली काम कहाँ है?
जनता पूछ रही है:
“Sector–24 का विकास कब होगा?”
“Pocket–12 में 3 साल का बजट कहाँ गया?”
“उद्घाटन की राजनीति बंद होगी या नहीं?”
हमारे क्षेत्र को विकास चाहिए, फोटो-ऑप नहीं।
काम चाहिए, कैमरा नहीं।
Accountability चाहिए, Advertisements नहीं।
अब जनता सब देख रही है… और सवाल भी करेगी!
तेजपाल यादव
एडवोकेट
दिल्ली के हालिया परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि यह किसकी हार है—
क्या यह भाजपा की संगठनात्मक चूक है, या ‘आप’ की कालाबाज़ारी का प्रभाव?
सच्चाई यह है कि जहाँ भाजपा के पास पहले 9 सीटें थीं, वहाँ अब केवल 7 सीटें रह गई हैं।
दिल्ली में पूर्ण बहुमत की केंद्र सरकार होने के बावजूद सीटों में गिरावट होना
संगठन, नेतृत्व तथा चुनाव-प्रबंधन—तीनों स्तरों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
अब जिम्मेदारी किसकी मानी जाए?
क्या यह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की रणनीतिक असफलता है?
या फिर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का संगठनात्मक ढीलापन?
क्या यह पार्टी द्वारा बनाए गए “जिला अध्यक्ष की विफलता है?
या फिर क्षेत्रीय सांसद एवं विधायकों की जमीनी उपस्थिति का अभाव? या फिर खुद भाजपा के अंदर चल रहे परिवारवाद (Parivar-vad) का दुष्परिणाम?
जब सत्ता, संसाधन और संगठन तीनों भाजपा के पास हों,
फिर भी सीटें कम हो जाएँ—
तो इसे ‘विपक्ष की जीत’ नहीं,
बल्कि भाजपा के नेतृत्व और प्रबंधन की स्पष्ट हार कहा जाएगा।
राजनीति में परिणाम स्वयं बोलते हैं—
और इस बार परिणाम बता रहे हैं कि
जिम्मेदारी तय होना अब अनिवार्य है।
*प्रशासन मे भी भ्रष्टाचार भरा हुआ है... Kanjhawala रोड पर सेक्टर 20 से लेकर सेक्टर 22 तक लोहार गाड़ियां वालों ने आधी सड़क और फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रखा है.... गन्दगी मचा रखी है.... SHO, SDM, MLA, COUNSELOR, सब को दिखता है पर मजाल है इनके कान पर कोई जूँ रेंग जाए .....अगर कोई रेहड़ी वाला मूँगफली बेचने के लिए फुटपाथ पर खड़ा हो जाए ये सब छाती पीटते हुए रिश्वत लेने बीट वाले 100 no. वाले सब पहुंच जाते हैं पूरा कानून का पाठ पढ़ा देते हैं.... अगर कोई कालोनी में अपना खुद का मकान भी बनाने लगे तो सारा प्राशासन अलर्ट हो जाता है सब के सब के कान खड़े हो जाते हैं और पहुँच जाते हैं डराने धमकाने जाते रिश्वत लेने... ऊँची दुकान फीके पकवान... सौ मे से 80 बेईमान फिर भी मेरा देश महान......*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
89 Gf Pocket 3 Sector 24 Rohini
Delhi