Ground Report

Ground Report

Share

हम समाज में दबे कुचले छोटे खबरों को नया आयाम देते हैं।

Photos from Ground Report's post 04/06/2026

कड़कड़ाती धूप और भीषण गर्मी के बीच नहरों में आया पानी, डुबकी लगाकर आनंद ले रहे युवा

​महीने की शुरुआत से ही जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल आम जनजीवन को राहत देने के लिए नहरों में पानी क्या आया, युवाओं के लिए मानो मनचाही मुराद पूरी हो गई। पिछले कई दिनों से धूल धूसरित और सूखी पड़ी नहरों में जैसे ही लबालब पानी पहुंचा, आस-पास के गांवों और कस्बों के युवा और बच्चे घरों से निकलकर नहरों की तरफ दौड़ पड़े।

​स्विमिंग पूल से कम नहीं है नहर का मजा

​दोपहर के समय जब सूरज आग उगल रहा होता है, तब बड़ी संख्या में युवा नहरों के किनारों पर इकट्ठा हो रहे हैं। कोई ऊंचे पुल से सीधे पानी में छलांग लगा रहा है, तो कोई दोस्तों के साथ पानी में घंटों अठखेलियां कर रहा है। ​स्थानीय युवाओं का कहना है कि महंगे वाटर पार्क या स्विमिंग पूल हर किसी के बजट में नहीं होते, ऐसे में हमारे लिए यह नहर ही किसी फाइव-स्टार रिसॉर्ट से कम नहीं है। ठंडे पानी में डुबकी लगाते ही दिनभर की थकान और जानलेवा गर्मी से तुरंत राहत मिल जाती है।

01/06/2026

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई; ARTO और पुलिस ने ओवरलोड लदे दो ट्रकों को किया सीज

​महराजगंज जनपद में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन का डंडा लगातार चल रहा है। पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को थाना घुघली क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चेकिंग के दौरान ओवरलोड सफेद बालू से लदे दो ट्रकों को सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 तारीख को एआरटीओ (ARTO) मनोज सिंह के नेतृत्व में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बेलवाटीकर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

​चेकिंग के दौरान टीम ने दो संदिग्ध ट्रकों को रोककर उनकी जांच की। जांच में दोनों ट्रकों पर क्षमता से अधिक (ओवरलोड) सफेद बालू लदा हुआ पाया गया। जब टीम ने वाहन चालकों से परिवहन से संबंधित रॉयल्टी या अन्य वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी संतोषजनक कागजात पेश नहीं कर सके।

वैध दस्तावेजों के अभाव और अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर, टीम ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत दोनों ट्रकों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। सुरक्षार्थ दोनों वाहनों को थाना घुघली परिसर में खड़ा कराया गया है।

​पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी खनन विभाग को भी भेज दी गई है, ताकि अवैध खनन और परिवहन से जुड़ी आगे की कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों का साफ कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खेल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

30/05/2026

सिसवा-अमडीहा मार्ग पर पुलिस की सख्ती: बिना हेलमेट व लाइसेंस के 25 वाहनों का चालान, 29 हजार शमन शुल्क वसूला

​सिसवा बाजार (महराजगंज)

पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशन में शनिवार को सिसवा कस्बे के अमडीहा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले दुपहिया वाहनों की सघन जांच की।

​चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, तीन सवारी और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 25 दुपहिया वाहनों का चालान काटा। इसके साथ ही मौके पर चालकों से कुल 29 हजार रुपये का राजस्व (शमन शुल्क) भी वसूला गया। चौकी प्रभारी ने चालकों को सख्त हिदायत दी कि बिना हेलमेट और वैध कागजात के सड़क पर न उतरें, अन्यथा आगे और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​इस दौरान चेकिंग टीम में ​उपनिरीक्षक राहुल राय ​हेड कांस्टेबल, अशोक कुमार यादव, ​कांस्टेबल पंकज कुमार, सालिक राम, राहुल कुमार, राघवेंद्र प्रजापति और हरिष मौर्या सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Delhi