Anil Doot
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anil Doot, Politician, Delhi.
28/05/2026
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री Madan Rathore जी के निर्देशानुसार और मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री Nihal Chand के नेतृत्व में नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के सभी जिलाध्यक्षों और कार्यालय प्रभारी को हार्दिक बधाई एवं आगामी सफल कार्यकाल हेतु असीम शुभकामनाएं।
BJP Rajasthan
26/05/2026
“एक भारत श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष।
आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। आज ही के दिन 26 मई 2014 को हम सबके प्रिय, करोड़ों भारतीयों के आदर्श श्री Narendra Modi जी ने प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।
आज, इस सेवा और समर्पण की यात्रा के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इस दौरान संपूर्ण देश उत्साह और राष्ट्र-गौरव के भाव से ओतप्रोत है। इन 12 वर्षों में भारत ने Policy Paralysis के दौर से बाहर निकलकर Reform, Perform, Transform के महामंत्र को आत्मसात किया है।
12 वर्षों का यह अमृत कार्यकाल भारत के नव-निर्माण, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और 'विकसित भारत' के उदय का स्वर्णिम कालखंड हैं। यह 12 वर्ष अंतिम छोर पर बैठे गरीब, दलित, किसान, मज़दूर, नौजवान के सशक्तीकरण और 'अंत्योदय के संकल्प' की सिद्धि के साक्षी रहे हैं। मोदी सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास”के मंत्र पर चलते हुए गाँव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन को बदला।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जनधन खातों से लेकर आयुष्मान भारत तक, स्किल इंडिया से लेकर मेक इन इंडिया और पीएम आवास योजना से लेकर डिजिटल इंडिया की क्रांति तक विकास तथा जनकल्याण की नई गाथा लिखी। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आइए, हम सब मिलकर इस गौरवमयी विकास यात्रा के सहभागी बनें तथा एक सशक्त, समृद्ध, विकसित और वैभवशाली भारत के नव-निर्माण में अपना योगदान दें।
सेवा, सुशासन, नव-उत्थान और गरीब कल्याण की इस ऐतिहासिक एवं अद्वितीय यात्रा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय तल से अभिनंदन।
PMO India Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan
26/05/2026
भीम विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री हरि सिंह रावत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
Hari Singh Rawat
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Delhi