JusticeIndia.Org

JusticeIndia.Org

Share

Advocacy of accessible, expeditious and inexpensive justice to all, awakening contemplation among te

30/09/2017

साथियों,
असत्य पर सत्य की जीत तथा बुराइयों पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा पर आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं I भगवान् श्री राम एवं उनका परिवार आपको सैदेव सत्यकर्मों, जनकल्याण के कार्यों, वृद्ध, निर्बलों एवं बीमार व्यक्तियों की सहायता तथा स्वछता की ओर प्रेरित करें I

25/08/2017

It's time to start National NIRBHAYA MEDAL from 2 SADHVIS, the real heroine of RAM RAHEEM conviction

आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी
प्रधान मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली
प्रणाम !

आज पंचकूला स्थित सीबीआई न्यायालय द्वारा बाबा राम रहीम को बलात्कार के प्रकरण में दोषी ठहराये जाने की घटना में बाबा राम रहीम के नापाक चेहरे को पूरी दुनिया के सामने बेपर्दा करने का पूरा श्रेय उन 2 साध्वियों को जाता है जिन्होंने बाबा राम रहीम के खतरनाक गुंडों के आंतक के चलते अपनी जिंदगी की परवाह न करके अपने विरुद्ध हुए वीभत्स अत्याचार के विरुद्ध इन्साफ पाने के लिए 15 वर्षों तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी I वास्तव में तो निर्भय भारत की यह दो बेटियां हैं I यह संगठन इन दोनों साध्वियों को सलाम करता है I साथ ही इस केस के CBI के जांच कर्ता को भी उनकी अत्यंत बहादुरी, व्यावसायिक सूझभूझ व हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी जिन्होंने अत्यंत विषम परिस्थितियों में गवाही इकट्ठी की और कोर्ट में अन्तोत्गात्वा समस्त गवाही को कलमबंद कराने में सफलता प्राप्त की I यह संगठन उनको भी सलाम करता है I यह संगठन आपसे दोनों साध्वियों को निर्भया मेडल से सम्मानित करने की शुरुवात करने, दोनों को सरकारी नौकरी और एक-एक फ्लैट दिल्ली अथवा चंडीगढ़ में (जहाँ वह चाहें) देने की प्रबल संस्तुति करता है ताकि देश की हजारों, लाखों ऐसी लड़कियों, महिलाओं यहाँ तक की अन्य व्यक्तियों को भी मानसिक शक्ति प्राप्त हो सके जो गुंडों व दादाओं की धमकियों के सामने अपने विरुद्ध हो रहे अथवा हुए अत्याचार के विरुद्ध चुप होकर बैठ जाते हैं और न्याय की किरण उन तक नहीं पहुँच पाती है I यह संगठन आपसे से यह भी निवेदन करता है कि दिल्ली के निर्भय काण्ड की नायिका तथा अब सिरसा काण्ड के विरुद्ध बाबा राम रहीम की दोनों साध्वी नायिकाओं की यह अत्यंत साहसपूर्ण कथाओं को CBSE के पाठ्यक्रम में शामिल कराकर अगले वर्ष से NCERT की किताबों में प्रिंट कराने की कृपा करें I इस घटना के सत्य को उजागर करने में स्थानीय समाचार पत्र "पूरा सच" के संपादक स्वर्गीय राम चंदर छत्रपति जिन्होंने सिरसा काण्ड की घटना (विरुद्ध बाबा राम रहीम) का निर्भय साध्वी का पत्र सबसे पहले साहस करके अपने समाचार पत्र में प्रकाशित किया था जिसके पश्चात् बाबा राम रहीम के गुंडों की धमकियों के बावजूद भी वह इस केस की रिपोर्टिंग छापते रहे और अन्तोत्गत्वा उनकी हत्या कर दी गई, का भी बहुत बड़ा योगदान था जिसको पत्रकार जगत में सर्वोच्च स्थान मीडिया जगत की ओर के साथ-साथ भारत सरकार की ओर से भी मिलना चाहिए I साथ ही इस केस के जांचकर्ता को बेस्ट इन्वेस्टीगेशन के ख़िताब से नवाजा जाना चाहिए और उनको भी राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किये जाने की प्रबल अनुशंसा यह संगठन करता है I
न्यायालय के आदेश के पश्चात् पंचकुला, सिरसा व दर्जनों अन्य शहरों व स्थानों में हुई हिंसा की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि भीड़ नियंत्रण की घटनाओं में अधिकांश राज्यों की पुलिस पूर्ण रूप से असफल रही है I भीड़ नियंत्रण से सम्बंधित पुलिस/ पैरा मिलिट्री फोर्सेज की ट्रेनिंग/ उनको इस अवसर के लिए उपलब्ध कराये गए हथियार/ टूल्स तथा भीड़ नियंत्रण से सम्बंधित कानूनों यथा 144 Cr.P.C.,188 IPC 147/148 /149 IPC आदि को व्यापक समीक्षा उपरान्त बदलाव की आवश्यकता तत्काल रूप से वांछनीय हो गई है I भले ही कानून व्यवस्था राज्य सरकारों का विषय हैं किन्तु Police Act 1861, Cr.P.C.,तथा I.P.C. सेंट्रल एक्ट हैं और इनमें संशोधन संसद ही कर सकती है I
अत: निवेदन है कि कृपया गंभीरता पूर्वक इस पत्र के तथ्यों पर विचार कर शीघ्र वांछनीय कार्यवाही कर देश की क़ानून व्यवस्था व क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में व्यापक सुधार करने की कार्यवाही की जाए अन्यथा देश के करोड़ों कानून का पालन करने वाले आम नागरिकों का विश्वास देश की ढीली/ लचर/विलंबित/ महँगी/ थका देने वाली कानून व न्याय व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा
सम्मान सहित,
justiceindia.org

Photos from JusticeIndia.Org's post 14/06/2016
Want your organization to be the top-listed Government Service in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


20, Anekant Apartrment, Vasundhra Enclave
Delhi
110096