Delhi Public Library
Official account of Delhi Public Library an autonomous organization under the Ministry of Culture, Government of India. Jawaharlal Nehru, on 27th
October, 1951.
18/06/2026
समाज शिक्षा विभाग, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा दिनांक 15.06.2026 से 19.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के अंतर्गत दिनांक 18.06.2026 को बुक जैकेट डिजाइनिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित नियमों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर बुक जैकेट तैयार किए।
कार्यक्रम में डॉ. मो. मुज्जमिल, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही श्री राजेश दहिया, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी तथा पुस्तकालय के अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने उत्कृष्ट कला-कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, कलात्मक कौशल, पुस्तक-पठन के प्रति रुचि तथा कल्पनाशक्ति का विकास एवं प्रोत्साहन करना था। यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मनोरंजक सिद्ध हुई।
Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Shyama Prasad Mukherji Marg
Delhi
110006