Diler Samachar

Diler Samachar

Share

Diler Samachar is a credible 42 year old brand.Having it's flagship products Diler Samachar Newspaper 24*7 news

10/07/2026

लो भाई, निकल गई हेकड़ी... अब हाथ जोड़कर बैठा है चोरी का आरोपी
नई दिल्ली। उत्तर जिला की रूप नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात चोर अर्जुन उर्फ किशन उर्फ चंग्गा (27) को गिरफ्तार कर पांच चोरी और सेंधमारी के मामलों का खुलासा किया है। आरोपी को तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की सूचना के आधार पर नरेला से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया लेनोवो लैपटॉप और एप्पल आईफोन-14 बरामद किया। पूछताछ में उसने रूप नगर और आसपास के पुराने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है। मामले की आगे की जांच जारी है।

10/07/2026

नासिक जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
महाराष्ट्र के नासिक स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आए।
वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर थप्पड़, लात-घूंसे चलाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर इसे अलग-अलग दावों के साथ साझा किया जा रहा है।

09/07/2026

दिल्ली का पॉक्सो जागरूकता माह: सिर्फ़ जागरूकता नहीं, बच्चों की सुरक्षा का संकल्प

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


D-38 Kabir Basti , Malka Ganj Road
Delhi
110007

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5:30pm
Wednesday 10am - 5:30pm
Thursday 10am - 5:30pm
Friday 10am - 5:30pm
Saturday 10am - 5:30am