SBO
सूर्या फाउंडेशन की अभिनव पहल -
सूर्य भारती पुस्तक(एक कक्षा एक किताब)
शिक्षा में आए क्रांतिकारी परिवर्तन एवं सूर्य भारती पुस्तकों की उपयोगिता पर एक विशेष वेबिनार में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। 📚 विषय: एक कक्षा – एक किताब (ALL IN ONE)
मुख्य वक्ता: डॉ. अजय कुमार तिवारी इस वेबिनार में जानें कि कैसे NEP-2020 के अनुसार शिक्षा को सरल, प्रभावी और परिणामकारी बनाया जा सकता है।
14/04/2026
🇮🇳 विज्ञान में आध्यात्मिकता – Spirituality in Science 🔬🕉️
सूर्या फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय में प्रतिष्ठित शिक्षाविद्
Dr. C.K. Bhardwaj जी से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान उनकी ज्ञानवर्धक पुस्तकों तथा सूर्य भारती – एक कक्षा एक किताब पहल पर विस्तृत चर्चा हुई।
उनके द्वारा संचालित Gyanam Suvigyanam का मुख्य उद्देश्य है—
👉 विज्ञान में आध्यात्मिकता (Spirituality in Science) को बढ़ावा देना
चर्चा के दौरान प्रो. एच. एल. शर्मा जी ने भी कहा कि
📖 सूर्य भारती पुस्तक “एक कक्षा एक किताब” में विज्ञान और आध्यात्मिकता के समन्वय को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
यह सार्थक संवाद शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
🙏 हम सभी महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं
s 🇮🇳
शिक्षा में आए क्रांतिकारी परिवर्तन एवं सूर्य भारती पुस्तकों की उपयोगिता पर विशेष वेबिनार
🎤 मुख्य वक्ता:
प्रो. महेश चन्द्र पंत जी
(NEP-2020 Steering Committee Chairman, पूर्व शिक्षा निदेशक UP & Uttarakhand, चेयरमैन NIOS)
📅 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
⏰ शाम 04:00 बजे
📚 विशेष:
"एक कक्षा – एक किताब" ALL IN ONE सूर्य भारती पुस्तकें
👉 सभी शिक्षक, प्रबंधक एवं अभिभावक अवश्य जुड़ें
04/04/2026
💡 NEP-2020 को साकार करने की दिशा में एक अनोखा प्रयास
आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को सूर्या फाउंडेशन के शैक्षिक विंग स्कूल भारती आर्गेनाइजेशन SBO के द्वारा फेयरफील्ड तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थान (FIMT), नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था—
✔️ विद्यार्थियों के स्कूल बैग के शारीरिक एवं मानसिक बोझ को कम करना-सूर्य भारती एक कक्षा एक किताब ALL IN ONE
✔️बाल केन्द्रित शिक्षा - पाठ्यपुस्तकों की संख्या कम करना
✔️स्कूल बैग की कीमत भी कम करना
✔️ इंटीग्रेटेड पाठ्य सामग्री के निर्माण पर चर्चा
🎤 मुख्य वक्ता प्रो. एच. एल. शर्मा ने अपने विचारों से सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
🎓 प्रो. सरोज व्यास (निदेशक, FIMT) ने कार्यशाला का विस्तृत परिचय एवं आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर सूर्या फाउंडेशन एवं SBO का परिचय भी साझा किया गया, जिसने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार की दिशा को और मजबूत किया।
कार्यक्रम का समापन चेयरमैन श्री वी. के. एन. भारद्वाज के प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ हुआ।
👉 इस कार्यशाला में लगभग 55 शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सार्थक संवाद किया।
✨ ऐसे प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
Foundation
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Delhi
110063