Gau Raksha Helpline Trust
(NCR DELHI STATE) 24×365 Online @Gau Raksha Helpline (Reg.) : 18002000010 (Toll Free Missed Call) 011 d) To providing for their food, shelter and care.
05/06/2026
🚩 माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🚩
आज यह अवसर केवल जन्मदिवस का नहीं, बल्कि उस व्यक्तित्व को नमन करने का भी है, जिसने अपने तप, त्याग, अनुशासन और अटूट संकल्प से उत्तर प्रदेश की तक़दीर और तस्वीर दोनों बदल दीं।
माननीय मुख्यमंत्री जी,
आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने केवल प्रगति नहीं की, बल्कि आत्मविश्वास पाया है।
एक समय था जब इस प्रदेश का नाम भय, अराजकता, अपराध और पलायन से जोड़ा जाता था, लेकिन आज वही उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक बनकर देश के सामने खड़ा है।
यह बदलाव शब्दों का नहीं, कर्म का परिणाम है।
यह परिवर्तन केवल योजनाओं का नहीं, बल्कि एक ऐसे नेतृत्व का परिणाम है, जिसने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और हर निर्णय में जनकल्याण को प्राथमिकता दी।
आज जब एक्सप्रेसवे दौड़ रहे हैं, एयरपोर्ट बन रहे हैं, निवेश आ रहा है, युवा अपने सपनों को साकार कर रहे हैं, किसान सम्मान पा रहा है, और मातृशक्ति अधिक सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रही है — तो मन से यही अनुभूति होती है कि उत्तर प्रदेश ने सचमुच एक नई उड़ान भरी है।
काशी का गौरव लौटा है, अयोध्या का वैभव पुनः स्थापित हुआ है, मथुरा और ब्रज की आस्था को सम्मान मिला है, और उत्तर प्रदेश ने दुनिया के सामने अपनी नई पहचान रख दी है।
राजनीति में बहुत लोग आते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो व्यवस्था में परिवर्तन की नींव रखते हैं।
आप उनमें से एक हैं।
आपका जीवन, आपका अनुशासन, आपका परिश्रम और आपकी राष्ट्रसेवा करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की नई ऊँचाइयाँ छूता रहे।
🚩 उत्तर प्रदेश का गौरव — योगी आदित्यनाथ जी 🚩
16/05/2026
शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति, महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन🙏
#राजपूत_सम्राट_पृथ्वीराज_चौहान
11/05/2026
माननीय यशस्वी प्रधान मंत्री
श्री नरेंद्र मोदी जी
आपने कल देश मै वैश्विक संकट को लेकर भारत की आम जनता से सात अपील करी है पढकर अच्छा लगा पर मै आपसे एक बात कहना चाहूंगा की सारी अपील जनता पर लागू कयो इन विधायक मंत्रियो पर क्यो नही आज राजस्थान का उदाहरण ले एक विधायक जिसे जनता चुनती है जनता का विश्वास उस पर होता है उनमे से कुछ मंत्री बनते है सोचा है उन पर कितना खर्च हम जनता की गाढी कमाई से होता है तनख्वाह पेंशन गाडी ड्राइवर सुरक्षा एक मंत्री का खर्च कितना ओर एक आम विधायक पर कितना इन पर रोक कयो नही लगती जब की जब देश पर संकट है तो इंधन की बचत केवल जनता ही कयो करे ये कयो नही सरकारी गाडी पुलिस की गाडी आगे पीछे कयो ये भी तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करे सोचिये कितना इंधन बचेगा ये सब गाडीया पुलिस की गाडीया प्रोटोकाल सब वापस लिया जाना चाहिए सभी से फिर भले विधायक हो या मंत्री
सोचिये पूरे देश मे कितने मंत्री विधायक है ओर एक दिन मे सरकार का कितना डीजल पेट्रोल उपयोग करतै है जो वेवजह खर्च होता है पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करे ताकि जनता मे एक अचछा मैसैज जाए उदाहरण देकर नही उदाहरण बनकर दिखाये तब सार्थकता आएगी
मोदी जी निकालिए एक आदेश पूरे देश मे विधायक हो या मंत्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेगे फालतू सुरक्षा मे लगी गाडिया वापस होगी तब देखिये जनता कैसै आपकी बात मानेगी
ओर मै तो कहूगा इन विधायको मंत्रियो को आगे आकर इन सबका त्याग करना चाहिए ओर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर जनता मे उदाहरण बनना चाहिए
ठीक उसी तरह जब अमेरिका के दवाब मे लालबहादुर शास्त्री जी ने अन्न त्याग कर उदाहरण दिया वैसै इन जन प्रतिनिधीयो को गाडीया त्याग कर इधन बचत का उदाहरण देना चाहिए
09/05/2026
माँ भारती के अमर सपूत, स्वाधीनता के कालजयी स्वर, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, 'हिंदुआ सूर्य' वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर नमन।
मातृभूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा हेतु आपका अदम्य साहस एवं सर्वस्व समर्पण, युगों-युगों तक भारतीय जनमानस को अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने और राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
U-208, Shakarpur Near Laxmi Nagar Metro Station
Delhi
110092