Ranjeet Ranjan

Ranjeet Ranjan

Share

The official page of Mrs Ranjeet Ranjan, MP Rajya Sabha, Chhattisgarh

30/03/2026

बिहार में कोसी के इलाके में ज्यादातर लोग रोजमर्रा की जिंदगी में भू-जल का इस्तेमाल करते हैं।

उस इलाके के पानी में भारी मात्रा में आयरन, आर्सेनिक, फ्लोराइड पाया जाता है। इस पानी को पीने के कारण वहां लोग कैंसर, घेंघा जैसी कई बीमारियों से पीड़ित हैं।

उस पानी को फ़िल्टर करने के लिए कई दावे किए गए। लोगों ने घरों में RO सिस्टम लगा लिए, लेकिन हालात नहीं बदले। ऐसे में सरकार इस समस्या पर क्या दावा करती है?

16/03/2026

हमारे देश में छात्राओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। सरकारी मंचों से 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' की बात की जाती है, लेकिन जमीनी हालत बहुत ही ख़राब है।

छत्तीसगढ़ में 5,000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में अलग से शौचालय नहीं है, जिसपर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।

ये बात सिर्फ एक राज्य की नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में छात्राओं के लिए शौचालय नहीं है, इस वजह से बच्चियां स्कूल छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं।

देश के 10,000 स्कूल शौचालय विहीन हैं और यूनिसेफ के मुताबिक देश के 22% स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय नहीं है।

सरकार से आग्रह है कि देशभर के स्कूलों में एक सर्वे कराया जाए और बुनियादी जरूरतों के साथ, स्वच्छता से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

15/03/2026

मां कर्मा जयंती की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 💐🙏🏻

11/03/2026

एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से अयोध्या में ‘राम रसोई’ बंद…

जिस रामराज्य के सपने दिखाए जाते हैं, वहां राम के नाम पर चलने वाली रसोई भी गैस के बिना ठप हो गई।

अगर रामनगरी में ही श्रद्धालुओं को मिलने वाला भोजन रुक सकता है, तो सोचिए आम गरीब की कुटिया की रसोई किस भरोसे जल रही होगी?

विकास के दावों के बीच चूल्हे की सच्चाई कुछ और ही कहानी कह रही है।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


AB 07, Pandara Road
Delhi
110003