Zoom News Rajasthan
Excellent App for Elections in India
10/04/2026
कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, जिससे चांदी 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है और सोने के भाव में काफी कम हो चुके हैं. MCX पर सोने-चांदी में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होने जा रही है.
मल्टी कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 1700 रुपये टूटकर 151700 रुपये पर पहुंच गया. इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है, जो 4000 रुपये से ज्यादा गिरकर 2,39,685 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. सोने के भाव में 1.10 फीसदी और चांदी की कीमतों में 1.70 फीसदी की गिरावट है.
दरअसल, कमोडिटी मार्केट के निवेशकों की नजर इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता पर टिकी हुई हैं और बाजार को स्पष्टता का इंतजार है कि क्या दोनों देशों के बीच सहमति बनने जा रही है या नहीं? जबतक सहमति नहीं बन रही है, तबतक निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं. किसी भी तेजी के बाद सोने और चांदी के भाव में बिकवाली देखी जा रही है.
[gold price fall India, silver price drop reason, gold silver crash 2026, MCX gold rate down, MCX silver rate fall, US Iran ceasefire impact gold, profit booking gold silver, commodity market volatility]
10/04/2026
सतलोक आश्रम मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को शुक्रवार को हिसार की सेंट्रल जेल-2 से रिहा कर दिया गया. करीब 11 साल 4 महीने और 24 दिन जेल में बिताने के बाद वो बाहर आए. यह रिहाई उसे देशद्रोह के मामले में जमानत मिलने के बाद मिली है.
बताया गया कि 8 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने रामपाल को देशद्रोह के केस में जमानत मंजूर की थी. इसके बाद अदालत के आदेश के अनुसार रामपाल के वकीलों ने हत्या के दो मामलों में 5-5 लाख रुपये के बेल बॉन्ड जमा कराए. सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शुक्रवार को जेल से रिहा किया गया.
रामपाल की रिहाई के समय उसके परिवार के सदस्य सात गाड़ियों के काफिले में जेल पहुंचे थे. जेल से बाहर निकलने के बाद वह सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर में बैठकर वहां से रवाना हुए. गाड़ी के शीशों पर सफेद पर्दे लगे हुए थे. बताया जा रहा है कि जेल से बाहर निकलते वक्त रामपाल के चहरे पर मुस्कान थी.
यह मामला नवंबर 2014 से जुड़ा है, जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रामपाल को कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था. लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ. इसके बाद 19 नवंबर 2014 को पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए हिसार के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम पहुंची.
10/04/2026
राजस्थान के जयपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी. यह घटना न्यू सांगानेर रोड स्थित इस्कॉन रोड क्षेत्र की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
पीड़ित युवती बाइक टैक्सी (रैपिडो) से कहीं जा रही थी. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. आरोप है कि चलते-चलते दोनों युवकों ने युवती के साथ हरकतें और बदसलूकी की. इस घटना से युवती घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत विरोध किया.युवती ने मौके पर ही एक आरोपी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद दोनों युवक वहां से भाग निकले. उनकी यह पूरी हरकत आसपास लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो सामने आने के बाद जयपुर पुलिस हरकत में आ गई. जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि 9 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें दो युवक एक बाइक पर सवार होकर दूसरी बाइक पर बैठी युवती के साथ बैड टच करते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने तुरंत वीडियो की जांच शुरू की.
| |
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
Delhi