ChestIndia
We are a one of the world's largest health information provider, focused on keeping you and your family healthy across a lifetime.
ज्यादातर खाँसी की समस्या इम्युनिटी सिस्टम के कमजोर होने के कारण उत्पन्न होती है।
इस तरह की समस्या मौसम में होने वाले बदलाव के कारण उत्पन्न होती हैं। खांसी आमतौर पर संक्रमण, निमोनिया या फेफड़ों के क्षय रोग आदि के कारण होती है। एक समय पर आकर खांसी वास्तव में बहुत परेशान करने वाली और दर्दनाक हो जाती है। लेकिन, इस तरह की समस्या और भी बद से बदतर हो सकती है, अगर आप इस दौरान इन चीज़ों का सेवन करती हैं, जो निम्न हैं-
ठंडा पदार्थ
इस दौरान ठंडे पदार्थों से दूर रहें हैं खासकर ठंडे पेय पदार्थ, दही, बर्फ आदि का सेवन न करें। क्योंकि, यह आपके गले में सूजन और दर्द की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम जैसी चीजों से परहेज करें, इन ठंडी चीजों को खाने से गला सूखने लगता है जिससे खांसी और ज्यादा बढ़ सकती है।
प्रोसेस्ड और डब्बाबंद आहार
प्रोसेस्ड और डब्बाबंद फ़ूड खाँसी की समस्या को और भी अधिक बढ़ा सकता है। क्योंकि, यह आपके इम्यून सिस्टम को और कमजोर कर देता है, जिससे कि यह जल्दी ठीक नहीं होता है। इसलिए वाइट पास्ता, वाइट ब्रेड और चिप्स जैसी चीजों का सेवन न करें।
शराब
खाँसी में भूलकर भी शराब का सेवन न करें क्योंकि, यह आपके इम्युनिटी को कमजोर बना सकता है। इतना ही नहीं यह आपके बॉडी को डिहाइड्रेट बना देता है जिससे कि आपकी खांसी और भी अधिक बद से बदतर हो सकती है।
तला-भूना आहार
खाँसी के दौरान, बहुत अधिक तले-भूने या फिर फ्राइड फूड्स न खाएं। क्योंकि, यह खांसी में आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती हैं। खासकर, डीप फ्राई पकौड़े, चिप्स आदि का सेवन न करें।
शहद और नींबू का सेवन
खाँसी के दौरान गले में न केवल खिज-खिज होती है, बल्कि इससे सूजन की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में, इन समस्या से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पिएं, इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। इसके अलावा, आप चाहें तो दवा युक्त कैंडी या तुलसी और अदरक की चाय का सेवन कर सकती हैं।
गार्गल करें
खाँसी के दौरान गले में दर्द से राहत पाने के लिए आप गार्गल करें, इससे आपको बहुत आराम मिलेगा। इसके लिए आप गर्म पानी में नमक डालकर गार्गल करें, इससे खांसी और कंजेशन में आराम मिलता है।
नींबू
अपने एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण नींबू कफ दूर करने में मदद करता है। बलगम वाली खांसी को दूर करने के लिए गर्म पानी के एक कप में नींबू की कुछ बूंदे निचोड़कर इसे घूंट-घूंट करके पीयें। जल्द ठीक होने के लिए इस मिश्रण का नियमित आधार पर सेवन करें।
गर्म पानी का सेवन
सर्दी और जुकाम के दौरान आप कोशिश करें कि गुनगुने पानी का सेवन करें, क्योंकि यह संक्रमण को रोकने का काम करता है, और साथ ही गले की खरास और सूजन की समस्या से भी राहत प्रदान करता है। इसके अलावा, जितना हो सके तरल पदार्थों का सेवन करें, ताकि आप हाइड्रेटेड रह सकें।
इसके अलावा, किसी भी प्रकार के दवाओं का सेवन करने से पहले आप एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
18/03/2018
आराम या मेहनत करने के बाद सांस लेने में तकलीफ होती है ?
पल्मोनरी फाइब्रोसिस - इससे लंग्स में लचीलापन कम हो जाता है, जिससे आपके लिए सांस लेना कठिन हो जाता है और आपके रक्त को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलता है। लक्षणों में सूखी खांसी शामिल है।आराम या मेहनत करने के बाद सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
पल्मोनरी फाइब्रोसिस होने के कारण सिलिका धूल, एस्बेस्टोस फाइबर, हार्ड मेटल धूल, कोयले की धूल और अनाज धूल ,विकिरण चिकित्सा के संपर्क में ,केमोथेरेपी दवाओं, एमिडीरोन जैसे हृदय की दवाओं, नाइट्रोफुरंतोइन या एंबंबुटल जैसे एंटीबायोटिक दवाओं और रितुक्सिमैब या सल्फासाल्जेन जैसे एंटी-इन्फ्लोमैट्री ड्रग्स के जोखिम इत्यादि होते है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Telephone
Website
Address
Dwarka
Delhi
110075