Alert24News

Alert24News

Share

ALERT24NEWS

19/05/2026

#देवास #टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्‍फोट मामला ,जांच ,निरीक्षण
👉
उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री सुभाष काकड़े ने टोंककला में घटना स्‍थल और जयदेव वेयर हाउस कलमा का किया निरीक्षण

#देवास, 19 मई 2026/ जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्‍फोट की घटना की जांच के लिए राज्य शासन द्वारा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री सुभाष काकड़े की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री सुभाष काकड़े ने टोंककला में घटना स्‍थल और जयदेव वेयर हाउस कलमा का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने घटना के संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री शोभराम सोलंकी, एसडीएम टोंकखुर्द सुश्री ऋतु चौरसिया, टोंकखुर्द थाना प्रभारी परिवीक्षाधीन आईपीएस श्री आलोक कुमार वर्मा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे, उल्‍लेखनी है कि न्यायिक जांच आयोग द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच, दुर्घटना के संबंध में लापरवाही का परीक्षण तथा उत्तरदायित्व का निर्धारण, दुर्घटना के दौरान एवं दुर्घटना के उपरान्त, अग्निशमन, बचाव, चिकित्सा सहायता एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण, फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण एवं उपयोग संबंधी निर्धारित मानकों, लाइसेंस शर्तों एवं वैधानिक प्रावधानों के पालन की स्थिति, विस्‍फोटक अधिनियम, फैक्ट्री अधिनियम, श्रम सुरक्षा नियमों, अन्य संबंधित कानूनों के उल्लंघन का परीक्षण। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुरक्षा उपायों, निरीक्षण प्रणाली, आपदा प्रबंधन एवं नियामक व्यवस्था में सुधार संबंधी अनुशंसाएँ दी जायेगी। आयोग एक माह के भीतर अपनी जॉच पूरी करेगा और रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत करेगा

#देवास #मक्सी

14/05/2026

#देवास
देवास के टोककला में फटाका फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 3 लोगों की मृत्यु ,कई लोग गंभीर रूप से घायल ,घायलों का उपचार इंदौर,देवास में जारी , आरोपी फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय गिरफ्तार , लगी रासुका ,जांच जारी
👉
उज्जैन संभाग आयुक्त, जिला अधिकारी, उप मुख्यमंत्री , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता पहुंचे टोककला , म.प्र के सीएम डॉ मोहन यादव इंदौर,देवास पहुंचे घायलों से मिलने अस्पताल, देखिए बड़ी खबर

#टोककला #फ़टाकाफैक्ट्री #आग
#देवास

13/05/2026

#देवास

नहीं रहे देवास शहर काजी जनाब इरफान एहमद अशरफी साहब, 53 वर्ष की आयु में हुआ निधन
👉
मध्य प्रदेश के देवास में प्रेम , सौहाद्र ,भाई चारे के लिए जाने जाने वाली शख्सियत थे शहर काजी इरफान अहमद अशरफी साहब, देवास में शोक की लहर

#देवास खबरों के अनुसार लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान ,53 वर्ष की आयु में शहर काजी साहब ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया ,देवास के शहर काजी, जनाब काजी इरफान अहमद अशरफी साहब के इंतकाल की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर है। वह देवास की धार्मिक, सामाजिक और तालीमी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे , मौलाना इरफान अहमद अशरफी साहब अपनी इल्मी बसारत, सादगी ,सौहाद्र ,प्रेम ,भाई चारा और लोगों से हमदर्दी के लिए जाने जाते थे आनंद नगर स्थित मस्जिद में हर माह चांद की 21 तारीख को होने वाले सवा लाख कलमा-ए-तैयब के पाठ का आयोजन उनकी सरपरस्ती में होता था ,उनका अंदाज़े बयान और अख्लाक ने नौजवानों से लेकर बुजुर्गों तक सबको मुतास्सिर किया। उनके जाने से देवास की उलमा बिरादरी और शहरवासियों ने एक रहनुमा खो दिया है


#काजी #इरफानअहमदअशरफी #निधन

Want your business to be the top-listed Media Company in Dewas?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Dewas
455001