TIMES MP

TIMES MP

Share

टाइम्स एमपी हिंदी समाचारों में सत्य, तर्क और विश्लेषण के साथ मध्यप्रदेश का विश्वसनीय मीडिया हाउस है।
DM us for collaboration & paid promotion

05/06/2026

चालक का अपहरण कर खाते से रुपए ट्रांसफर कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
देवास। लोडिंग वाहन चालक का अपहरण कर मारपीट करने और उसके खाते से जबरन रुपए ट्रांसफर कराने वाले दो आरोपियों को थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार वृंदावनधाम कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय दिपेश सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जून की रात वह अपनी सुपर कैरी वाहन में सीएनजी भरवाने एबी रोड बायपास स्थित पेट्रोल पंप गया था। वहां से निकलते समय एक कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार दो युवकों ने उससे गाली-गलौज और मारपीट की तथा वाहन क्षति का हवाला देकर ₹20 हजार की मांग की।
आरोप है कि रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल और वाहन की चाबी छीन ली तथा उसे जबरन कार में बैठाकर विभिन्न स्थानों पर घुमाया। इस दौरान मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई और उसके फोन-पे खाते से ₹4,437 अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए गए।
शिकायत के आधार पर थाना नाहर दरवाजा में प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना करना स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
• अनिकेत ठाकुर (26), निवासी गोपालपुरा, जिला सीहोर
• दीपेन्द्र सिंह ठाकुर (30), निवासी गोपालपुरा, जिला सीहोर
जब्त सामग्री
• मारुति फ्रॉन्क्स कार क्रमांक MP13AK0785 (कीमत लगभग ₹9.56 लाख)
• घटना में उपयोग किए गए मोबाइल फोन
त्वरित जांच से खुलासा

नाहर दरवाजा पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार की पहचान की। तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर मामले का खुलासा किया गया।

04/06/2026

🔥 शिप्रा के पानी पर सियासत गरम!
देवास का पानी मांगलिया भेजने के प्रस्ताव पर भड़के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा।
जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा – "क्या देवास की लीडरशिप नपुंसक हो गई है?"
बयान के बाद जिले की राजनीति में मचा बवाल।
📍 क्या शिप्रा बैराज का पानी बाहर भेजा जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
MPPolitics DewasNews IndoreNews ShipraRiver BreakingNews PoliticalStorm TimesMPNews MPNews ViralNews WaterPolitics DewasUpdate LatestNews MPTak PublicIssue WaterDispute

02/06/2026

70 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देवास पुलिस की कार्रवाई, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल भी जब्त
• 70 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
• दो आरोपी गिरफ्तार
• वाहन, मोबाइल और नकदी भी बरामद
• ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई कार्रवाई
• आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया
देवास। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब के अलावा एक प्लेजर वाहन, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 जून की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि हरिओम नगर और प्रताप नगर क्षेत्र के दो व्यक्ति अवैध रूप से महुए से बनी शराब बेचने जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने प्रताप नगर रोड स्थित नाले के पास घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पीनू सिसौदिया (40) और विनोद कुशवाह उर्फ चाचू (45), निवासी हरिओम नगर, को पकड़ा गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 35-35 लीटर की दो प्लास्टिक केनों में कुल 70 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये है, बरामद की। साथ ही प्लेजर वाहन क्रमांक MP46MC2820, एक की-पैड मोबाइल और 300 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
थाना सिविल लाइन में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 289/2026 दर्ज किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जिला जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित सोलंकी, राकेश तिवारी, संतोष रावत, सावित्री बामनिया, भरत मिलन यादव, मातादीन धाकड़, अंतर सिंह परमार एवं आरती गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Want your business to be the top-listed Media Company in Dewas?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


64, Chankya Puri Ext. Mendki Road
Dewas