Advocate A.K. Gupta
Tax Consulting (Income Tax,VAT,Service Tax-GST)
09/12/2023
be alert..
Notice for GST: लाखों में कारोबार करने वालों को करोड़ों का नोटिस, कारोबारियों की नींद उड़ी
जीएसटी सॉफ्टवेयर से भेजे जा रहे नोटिस ने कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। ऐसे करदाता जिनका टर्नओवर ही महज 40-50 लाख का है, उन्हें करोड़ों रुपये का नोटिस भेज दिया गया।
जीएसटी रिटर्न की जांच के बाद सॉफ्टवेयर द्वारा भेजे जा रहे नोटिस ने कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। लाखों रुपये के टर्नओवर वाले छोटे-छोटे व्यापारियों को करोड़ों रुपये के नोटिस भेज दिए गए। जिसने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) नहीं लिया, उससे भी आईटीसी का हिसाब मांगा है। बड़ी संख्या में शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए राज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस ने इस तरह के नोटिस वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
जीएसटी रिटर्न की स्क्रूटनी के बाद नोटिस डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन माड्यूल बनाया गया है। इस सिस्टम से ऑनलाइन नोटिस डाउनलोड की जा रही हैं और पोर्टल से करदाताओं को भेजा जा रहा है। यहां सॉफ्टवेयर कन्फ्यूज हो गया और बड़ी संख्या में गलत नोटिस भेज दीं। ऐसे करदाता जिनका टर्नओवर ही महज 40-50 लाख का है, उन्हें करोड़ों रुपये की नोटिस भेज दिया। ये व्यापारी जीएसटीआर-9 और जीएसटीआर-9सी के दायरे में नहीं आते हैं लेकिन उन्हें बिक्री और कर में अंतर बताकर नोटिस जारी कर दिए गए। इसी तरह दो करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले व्यापारियों पर जीएसटीआर-9सी लागू नहीं है, पर उन्हें भी कटघरे में खड़ा कर दिया गया।
17/05/2023
GSTN enabled the option to file GSTR-9 & GSTR- 9C for FY 2022- 23
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
1st Floor, Abdul Rub Market, Katras Bazar
Dhanbad
828114