Sanjay Jatav

Sanjay Jatav

Share

Member of Legislative Assembly (MLA), Baseri (77) || Former parliamentarian candidate GE19 (INC), PC Karauli-Dhaulpur || @INCRajasthan

17/07/2026

राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाली की चरम सीमा पर पहुँच चुकी है। पहले प्रसव के दौरान हुई गंभीर लापरवाहियों के कारण प्रसूताओं की मौतें, कई महिलाओं की किडनी खराब होने जैसी दर्दनाक घटनाएँ सामने आईं और अब राजधानी के जनाना अस्पताल में बिजली गुल होने से ऑपरेशन थिएटर तक अंधेरे में डूब गया। गर्भवती महिलाओं की सर्जरी के दौरान टॉर्च की रोशनी में टांके लगाने पड़े और कई ऑपरेशन टालने पड़े। यह सरकार की घोर लापरवाही, प्रशासनिक विफलता और चरमराई हुई स्वास्थ्य व्यवस्था का भयावह प्रमाण है।

आए दिन सामने आ रही घटनाएँ इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर पहुँच चुकी है। अस्पतालों में माताओं-बहनों की जानें जा रही है, मरीजों का जीवन लगातार जोखिम में पड़ रहा है, लेकिन सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल अपनी छवि बचाने में व्यस्त है। अस्पतालों में बिजली, दवाइयाँ और उपचार की व्यवस्था तक नहीं है, फिर सरकार आखिर किस विकास का दावा कर रही है?

प्रदेश की माताओं और बहनों की जिंदगी के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री जी को इस गंभीर विफलता पर जनता के सामने आकर जवाब देना चाहिए और बिना किसी बहाने के प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Dholpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Dholpur
328026