BCS Group
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BCS Group, Computer repair service, Dwarka.
भारत में लॉन्च हुई इंटेल कम्प्यूट स्टिक
इंटेल ने भारत में इंटेल कम्प्यूट स्टिक लॉन्च कर दी है। इसे आप ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट और इंटेल टेक्नॉलजी प्रोवाइडर्स के फिजिकल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
इस स्टिक का विंडोज वर्जन फ्लिपकार्ट पर 9,999 रु में उपलब्ध है जबकि लाइनक्स वर्जन की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
1.83 गीगाहर्त्ज इंटेल ऐटम क्वाड-कोर प्रोसेसर वाली कम्प्यूट स्टिक HDMI पोर्ट वाले किसी भी डिस्प्ले या मॉनिटर को फुली फंक्शनल कम्प्यूटर में बदल सकती है।
इंटेल ने भारत में इस डिवाइस के दो वेरियंट्स लॉन्च किये हैं। यूजर्स चाहें तो पहला वेरियंट चुन सकते हैं जिसमें विंडोज 8.1 और बिंग प्री इंस्टॉल्ड हैं, साथ में 32 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम है, या फिर दूसरा लाइनक्स वेरियंट चुन सकते हैं जिसमें उबंतु 14.04 ऑपरेटिंग सिस्टम, 8 जीबी स्टोरेज और 1 जीबी रैम है।
दोनों डिवाइसेज में वाई-फाई (802.11bgn) और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हैं। यूएसबी 2.0 पोर्ट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। इस डिवाइस से वायरलेस कीबोर्ड्स और माउस को ब्लूटूथ के जरिये कनेक्ट किया जा सकता है।
कम्प्यूट स्टिक की स्पेसिफिकेशन्स:
सीपीयू: इंटेल ऐटम प्रोसेसर Z3735F
पीएमआईसी: डॉलर कोव AXP288
मेमरी: 2 जीबी DDR3L
स्टोरेज: eMMC 16 जीबी/32जीबी/64जीबी
एक्सपैंडेबल स्टोरेज: माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट
डिस्प्ले: एचडीएमआई (मेल कनेक्टर)
वाईफाई: IEEE 802.11bgn
ब्लूटूथ: ब्लूटूथ 4.0 HD uART (सिंगल वाईफाई/ब्लूटूथ कॉम्बो चिप)
एन्टेना: 30mm x 6.5mm x 2 mm, यू शेप डाईपोल एन्टेना
यूएसबी: USB2.0 कट टाइप A x 1
पावर इनपुट: माइक्रो-यूएसबी 2.0 बी कनेक्टर
पावर बटन: हां
अडैप्टर: 10W (5V/2A)
एलईडी इंडिकेशन: पावर स्टेटस इंडिकेटर
OS: विंडोज (8.1, बिंग के साथ, 32 बिट)
अक्सेसरी: 20 सेंटीमीटर एचडीएमआई केबल (ऑप्शनल)
डाइमेंशन: 110.9mm x 38mm x 9.8 mm (एचडीएमआई कनेक्टर के साथ)
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Dwarka
110045