Programming Pedia

Programming Pedia

Share

In this page you can view extra feature of Java and do Something different

Photos 29/08/2012

बेशक, आजकल की दुनिया में हमारा दिन पासवर्ड से शुरू होता है और पासवर्ड पर ही खत्म होता है। इस दौरान हम में से हर एक का वास्ता कम से कम मोबाइल, कंप्यूटर, ऑफिस पीसी, लैपटॉप, पर्सनल ईमेल, प्रफेशनल ईमेल, फेसबुक, ट्विटर, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम पासवर्ड से तो पड़ता ही है। बाकी तो न जाने कितने पासवर्ड हो सकते हैं।

बेशक, किसी भी इंसान के लिए न तो इतने सारे पासवर्ड बनाना आसान काम है और ना ही उन्हें याद रखना। बावजूद इसके हम पासवर्ड्स पर डिपेंड हो गए हैं कि इनके बिना हमारा गुजारा चलना भी मुश्किल है। ऐसे में, हमें इन्हें मैनेज करना ही सीखना होगा।

अलग हों पासवर्ड्स
ढेर सारे पासवर्ड्स याद रखने की मुश्किल से बचने के लिए तमाम लोग अपने तमाम अकाउंट्स का पासवर्ड्स एक ही बना लेते हैं। जबकि एक्सपर्ट्स इसे घातक मानते हैं।

जाहिर है, आपके तमाम पासवर्ड एक जैसे होने की कंडिशन में अगर किसी हैकर ने आपका एक भी पासवर्ड क्रैक कर लिया, तो वह आपके सारे अकाउंट्स तक पहुंच बनाने में सफल हो जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने सभी अकाउंट का पासवर्ड्स अलग-अलग बनाएं।

कैसा हो पासवर्ड
पासवर्ड बनाते वक्त ध्यान रखें कि इनमें लेटर्स के साथ-साथ नंबर्स भी शामिल करें। इसके अलावा, इसमें अपर केस और लोअर केस का भी यूज किया जाना चाहिए। कोशिश करें कि पासवर्ड में नंबर्स और लेटर्स के अलावा हैश और स्टार जैसे टैग भी शामिल करें।

इन चीजों को शामिल करने के बाद आपके पासवर्ड को क्रैक बेहद मुश्किल हो जाएगा। चाहें, तो आप अपने पासवर्ड की स्ट्रेंथ भी चेक कर सकते हैं। तमाम वेबसाइट्स पासवर्ड सेट करने के दौरान इसकी स्ट्रेंथ बताती हैं।

सेफ्टी क्वेस्चन की सेफ्टी
अगर टफ पासवर्ड बनाने के बावजूद आपको डर है कि कोई इसे क्रैक कर लगा, तो जान लें कि ज्यादातर अकाउंट्स की हैकिंग पासवर्ड क्रैकिंग से नहीं, बल्कि सेफ्टी क्वेस्चन हैक करके होती है। अब आपका पासवर्ड मुश्किल होगा, तो भी सेफ्टी क्वेस्चन के आसान सवाल को हैकर आसानी से तोड़ आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है।

मजेदार बात यह है कि इस सवाल और इसके जवाब को अक्सर लोग अकाउंट बनाने के भूल भी जाते हैं। आपको पता होना चाहिए कि जब आप फॉरगेट पासवर्ड वाला ऑप्शन क्लिक करते हैं, तो आप अपने सिक्युरिटी क्वेस्चन का जवाब देकर दोबारा पासवर्ड हासिल कर सकते हैं। इसलिए सिक्युरिटी क्वेस्चन का जवाब सोच-समझकर दें।

ऐसे करें सेफ्टी
-पासवर्ड कहीं लिखकर न रखें।
- किसी के सामने पासवर्ड यूज न करें।
- वेबसाइट पर ऑलवेज रिमेंबर पासवर्ड का ऑप्शन चूज न करें।
- सारे पासवर्ड एक जैसे न हों।
- महीने में एक बार पासवर्ड जरूर चेंज करें।

कहां-कहां पासवर्ड
मोबाइल
कंप्यूटर
ऑफिस पीसी
लैपटॉप
पर्सनल ईमेल
प्रफेशनल ईमेल
फेसबुक
ट्विटर
इंटरनेट बैंकिंग
एटीएम पासवर्ड

14/08/2012

Agar aap ke laptop ka Task Manager Kharab ho Jae to aap kya karege. Comment here aur Kal janiye iska program by Java Programming

Want your business to be the top-listed Computer & Electronics Service in Faizabad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Vill/Jhajjhar, Po/Biswan
Faizabad
261201