Omprakash Rajbhar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Omprakash Rajbhar, Politician, Zahurabad, Ghazipur.
21/06/2026
आज जनपद आजमगढ़ की विधानसभा अतरौलिया अंतर्गत ग्राम सभा सिंहोरा में श्री दीपक कुमार गौतम जी के नेतृत्व में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित हुआ।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किया। कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत किया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने अपने समर्थन एवं विश्वास को व्यक्त किया।
21/06/2026
आज जनपद आजमगढ़ की विधानसभा अतरौलिया के ग्राम सभा देऊरपुर, सराय कप्तानगंज स्थित श्री विशाल कुमार गौतम जी के आवास पर आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित हुआ ।
इस अवसर पर क्षेत्र की सम्मानित जनता, पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, सामाजिक न्याय तथा जनहित के मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है। विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षित बेटियां ही परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।
उपस्थित माताओं एवं बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया तथा कहा कि उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
जन चौपाल में उपस्थित जनता ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को मंत्री जी के समक्ष रखा, जिनके समाधान हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।
21/06/2026
आज डाक बंगला, अतरौलिया (आजमगढ़) में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। संगठन को और अधिक मजबूत एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
#जनसेवा_ही_संकल्प
21/06/2026
आज जनपद गाजीपुर के सैदपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री रमाशंकर सिंह उर्फ काठू सिंह जी की धर्मपत्नी के निधन पर उनके निजी आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
21/06/2026
सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्॥
"योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक दिव्य पद्धति है।"
आज जनपद गाजीपुर के रिजर्व पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित '12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा योगाभ्यास कर स्वस्थ, सशक्त एवं निरोगी समाज के निर्माण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधानसभा जखनियां के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री बेदीराम जी भी उपस्थित रहे तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से संतुलित एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है। आइए, हम सभी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें।
आप सभी प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं।
]
योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग
रिजर्व पुलिस लाइन प्रांगण, जनपद—गाजीपुर
20/06/2026
आज जनपद गाजीपुर के विधानसभा जहूराबाद अंतर्गत ग्राम सिंघेरा, मरदह में श्री किशोर राजभर जी के पुत्र के असामयिक निधन पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
ॐ शांति।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Zahurabad
Ghazipur
233222