Upendra classes

Upendra classes

Share

We provide academic classes for 9th, 10th ,11th ,12th , Spoken English and B.A(English).

29/09/2022

कैसे याद रखें:- स्मरण शक्ति को प्रखर बनाने के लिए अत्यधिक अध्ययन, चिन्तन व मनन करें। मन में याद रखने योग्य बातों का चित्र एक बात का संबंध किसी अन्य बात से बना कर रखें। याद की जाने वाली सामग्री को बार-बार दोहराना, लंबी व जटिल सामग्री का संक्षिप्तीकरण, 45 मिनट बाद प्रमुख तत्वों को पुन: दोहराना व चित्त की एकाग्रता से स्मरण शक्ति बढ़ती है।

किसी भी प्रकार का व्यसन, तनाव आदि न रखें। खाली समय आलस्य या गप्पबाजी में न बिताएं। कक्षा में जो पढ़ाया जायेगा, उसे पहले से पढ़कर जाइए। वहां ध्यान से सुनिए, टीप बनाइये। घर आकर नोटस तैयार कीजिए। जो याद किए हैं उसे लिखकर भी देखिए। मन को एकाग्र व स्थिर रखने हेतु भ्रामरी व गुंजन प्राणायाम कुछ देर कीजिए। धीमे संगीत के साथ अपना अध्ययन जारी रखिए। घर के किसी परिजन मित्र या सहपाठी से प्रश्न करने को कहिये और आप उत्तर दीजिए। एक बार किसी पूरी पुस्तक को देख याद करना कठिन जान पड़ता होगा पर पाठ-पाठ, अध्याय-अध्याय आगे पढिय़े, याद रखते चलिए। पूरी पुस्तक याद कर लेंगे। जब भी समय मिले, पुस्तक के पन्ने पलटकर याद की गई बातों की पुनरावृत्ति कर लीजिए।

Want your school to be the top-listed School/college in Giridih?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Old Gayatri School Near Harladih Market, Harladih/825108
Giridih
825108