Gonda Express

Gonda Express

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gonda Express, News & Media Website, Gonda.

29/05/2026

Anchar - खबर गोंडा से है जहां ‘‘ऑपरेशन दहन’’ अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों से सम्बन्धित बरामद मादक पदार्थों के निस्तारण हेतु विनिष्टीकरण की बड़ी कार्यवाही की गई है। दरअसल जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में मैजापुर चीनी मिल स्थित इन्सीनेटर में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 898 मुकदमों से संबंधित लंबित मालों का विनिष्टीकरण कराया गया। यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा मानकों एवं विधिक प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए संपन्न कराई गई। विनिष्टीकरण के दौरान गांजा 1285.7 किलोग्राम, चरस 52.57 किलोग्राम, अफीम .878 किलोग्राम, हीरोइन .1136 किलोग्राम, स्मैक 6.1186 किलोग्राम, कोकिन .045 किलोग्राम, डोडा 95.71 किलो ग्राम, अन्य 70.628 किलोग्राम सहित कुल 1511.763 किलोग्राम मादक पदार्थों को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग ₹ 41 करोड़ 60 लाख आंकी गई है। सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए सभी अभिलेखों का विधिवत संधारण भी सुनिश्चित किया गया।

Byte - राधेश्याम राय अपर पुलिस अधीक्षक।

28/05/2026
Want your business to be the top-listed Media Company in Gonda?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Gonda